Move to Jagran APP

बोकारो की बुंडू पंचायत को 2021 का बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवॉर्ड

बोकारो राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत जिले के पेटरवा

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 12:14 AM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 12:14 AM (IST)
बोकारो की बुंडू पंचायत को 2021 का बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवॉर्ड
बोकारो की बुंडू पंचायत को 2021 का बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवॉर्ड

बोकारो : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार के तहत जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित बुंडू पंचायत को वर्ष 2021 का बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। घोषणा वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की। इसके लिए बोकारो के एनआइसी कार्यालय से वीडियो संवाद आयोजित किया गया था। विदित हो कि पंचायती राज्य मंत्रालय भारत सरकार प्रत्येक वर्ष ग्राम पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार की घोषणा करता है। इस घोषणा में दूसरी बार बुंडू पंचायत को बाल हितैषी ग्राम पंचायत अवार्ड, 2021 के रूप में चयनित किया गया है। शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से देश के 13 राज्यों के मुखियाओं को पुरस्कार देने की घोषणा की गई।

loksabha election banner

उपायुक्त राजेश सिंह ने पंचायत के निवर्तमान मुखिया अजय सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह पुरस्कार वर्ष 2019-20 के मूल्यांकन के आधार पर दिया गया। पंचायती राज विभाग की ओर से देश के सभी राज्यों से एक-एक मुखिया ग्रुप में कुल 30 मुखिया का चयन किया गया। इनका चयन पंचायत में बाल विकास समेत अन्य क्षेत्रों में पंचायतों के विकास में अहम भूमिका निभाने के कारण हुआ है।

जन भागीदारी के कारण मिला पुरस्कार:

पेटरवार प्रखंड का बुंडू पंचायत जिले की ऐसी पंचायत जहां चिकित्सा से लेकर सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां के निवर्तमान मुखिया अजय सिंह ने बताया कि पंचायत के सभी लोगों की भागीदारी से यह पुरस्कार मिला है। यह दूसरा मौका है जब पंचायत को लगातार दूसरी बार बाल हितैषी पुरस्कार का मिला है। पंचायत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच काम करना अच्छा लगता है। बच्चे आने वाले राष्ट्र के निर्माता हैं। बाल हितैषी पंचायत का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करना निश्चित तौर पर खुशी की बात है। इसमें पंचायत के सभी स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों और पंचायत के सभी पदाधिकारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

इन कार्यों के लिए मिला अवॉर्ड :

- पंचायत के सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। - 98 प्रतिशत महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

- पंचायत में जन्म-मृत्यु रजिस्टर शत प्रतिशत अपडेट रहा।

- धात्री व गर्भवती महिलाओ का शत प्रतिशत टीकाकरण ।

- स्कूलों में बच्चों की बेहतर उपस्थिति एवं ड्राप आउट कम हुआ।

- स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं। उनकी उपस्थिति नियमित रही। - पंचायत में एक भी बाल विवाह नहीं हुआ। - पंचायत के आंगनबाड़ी केन्द्र सक्रिय रूप से चले। - स्कूलों में स्वच्छता एवं बेहतर उपलब्ध संसाधन - बेहतर ग्रामसभा एव बेहतर ग्रामीणों को उपस्थिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.