Move to Jagran APP

भगवान बिरसा ने जगाई समाज में चेतना

जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती के

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:02 PM (IST)
भगवान बिरसा ने जगाई समाज में चेतना
भगवान बिरसा ने जगाई समाज में चेतना

जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की 145 वीं जयंती के मौके पर लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरना आदिवासी समाज ने पूजा पाठ के साथ की। उपायुक्त राजेश सिंह और एसपी चंदन कुमार झा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

उपायुक्त ने कहा कि देश की आजादी में सैकड़ों वीरों ने अपनी कुर्बानी दी है। भगवान बिरसा मुंडा की भूमिका अग्रणी रही है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ मुंडा आंदोलन का नेतृत्व करते हुए लोगों में गुलामी का विरोध करने की चेतना पैदा की। मौके पर अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, निदेशक सदात अनवर, डीके गौतम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इधर बोकारो स्टील के निदेशक प्रभारी अमरेंदु प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। निदेशक प्रभारी ने कहा कि बिरसा मुंडा गरीबों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने शोषितों और वंचितों के कल्याण के लिए जीवनपर्यत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में बिरसा मुंडा का योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास लोगों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

बोकारो जेनरल अस्पताल के निदेशक प्रभारी डॉ. एके सिंह, अधिशासी निदेशक परियोजनाएं, कार्मिक एवं प्रशासन आर कुशवाहा, अधिशासी निदेशक सामग्री प्रबंधन वीके पांडेय, अधिशासी निदेशक संकार्य अतनु भौमिक, अधिशासी निदेशक वित्त एवं लेखा डीके साहा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नया मोड़ पर स्थापित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विधायक बिरंची ने दी श्रद्धांजलि : बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने भी भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि भगवान बिरसा ने अंग्रेजों के गुलामी का विरोध किया। वे हमेशा शोषण के विरोध में लड़ते रहे। मौके पर संजय त्यागी, अवधेश यादव आदि उपस्थित थे। झामुमो ने भी दी श्रद्धांजलि : नयामोड़ स्थित बिरसा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही जिले के वासियों को बिरसा जयंती तथा स्थापना दिवस की बधाई दी। नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि भगवान बिरसा ने गुलाम भारत में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ आंदोलन करते हुए उन्हें कई बार परास्त करने का काम किया। महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर हम सभी को संकल्प लेना होगा कि जिस प्रकार भगवान बिरसा ने जिस प्रकार गरीबों के शोषण के विरूद्ध आंदोलन किया, हमें भी गरीब व शोषित वंचित के लिए संघर्ष करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.