बारिश से लुढ़का चार डिग्री तापमान, बढ़ी सर्दी
जेएनएन ऊधमपुर/रियासी वीरवार से आसमान में छाए बादलों ने रातभर बरस कर तापमान को लुढ़का
जेएनएन ऊधमपुर/रियासी : वीरवार से आसमान में छाए बादलों ने रातभर बरस कर तापमान को लुढ़का कर सर्दी को बढ़ा दिया है। खराब मौसम की वजह से रात से सुबह तक बिजली भी गुल रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
आमसान में वीरवार से ही बादल छाए थे। करवाचौथ व्रत रखने वाली महिलाएं बादलों की वजह से चाद निकलने को लेकर आशकित थीं, मगर रात को निर्धारित समय से थोड़ी देरी से ही सही मगर चाद नजर आया। हालाकि हल्के बादलों के पीछे से चाद नजर आया। महिलाओं ने अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण किया। इसके करीब डेढ़ घटे के बाद ही मौसम का मिजाज बिगड़ता चला गया। रात 12 बजने तक आसमान में घने बादल छा गए। तेज हवा के साथ बिजली चमकने लगी और गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश रात भर होती रही और साथ में तेज हवा भी चलती रही। रात एक बजे बिजली भी गुल हो गई, जो सुबह तक गुल रही। सुबह साढ़े छह बजे के करीब बिजली आई, मगर फिर कुछ देर बाद चली गई। इसके बाद सुबह दस बजे बिजली आर्पूित बहाल हो सकी। शुक्रवार सुबह बारिश तो रुक गई, मगर आसमान में बादल छाए रहे। इसके साथ रात में बरसी 30 एमएम बारिश से शुक्रवार को इलाके का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान पिछले दिन के मुकाबले तकरीबन चार डिग्री लुढ़क गए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान तकरीन 4 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतन 3.9 डिग्री की गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रिकॉर्ड हुए।
रियासी में वीरवार रात को जमकर हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह इस कदर ठंड महसूस की जा रही थी कि कई लोग पूरी बाजू की कमीज तो बुजुर्ग गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए।