डेढ़ माह से दूषित पानी पी रहे वार्ड नंबर 16 के लोग
????? ?? ???????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? 16 ?? ???????? ?? ???????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? 16 ?? ???????? ?? ???????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? 16 ?? ???????? ?? ???????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? 16 ?? ???????? ?? ???????? ?? ??? ?? ????? ???? ?? ??? ????? 16 ?? ???
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर :
शहर के वार्ड नंबर 16 में लोगों के घरों में पिछले डेढ़ माह से दूषित पेयजल सप्लाई हो रही है। इससे लोग परेशान हैं और उन्हें संक्रामक रोग होने का डर सता रहा है। लोगों ने पीएच विभाग को कई बार अवगत कराया है, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी है। लोगों ने पीएचई विभाग से शीघ्र वार्ड में हो रही दूषित पानी की सप्लाई की समस्या को हल करने की मांग की है।
चैंबर्स ऑफ कामर्स के पूर्व महासचिव और बिल्डर्स एसोसिएशन के चेयरमैन विनोद गुप्ता के अलावा रवि कल्सोत्रा, मोहम्मद दीन बांडे व अन्य वार्ड के लोगों ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से उनके घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों ने बताया कि उनके वार्ड में मुख्य सप्लाई लाइन बिग बाजार और सुभाष होटल की तरफ से आने वाली गली से होकर आती है। यह मुख्य सप्लाई लाइन कई जगह पर दूषित पानी की निकास नाली के बीच से गुजर रही है। कुछ जगह पर पेयजल आपूर्ति पाइपों के जोड़ तक नालियों के बीच हैं। इस वजह से साल में दो से तीन बार यह समस्या होती है। जब भी पेयजल सप्लाई पाइप लाइन के पाइप का जोड़ ढीला होता है तो नाली का पानी वहां से पीने के पानी की आपूर्ति लाइन में प्रवेश कर पेयजल में मिल कर लोगों के घरो में पहुंच जाता है। इससे पानी गंदा आता है और उससे इतनी दुर्गध आती है कि पीना तो दूर नहाने या सफाई व अन्य किसी काम में भी प्रयोग नहीं किया जा सकता।
वार्डवासी विनोद गुप्ता ने बताया कि समस्या शुरू होने पर वह चैंबर्स के पूर्व अध्यक्ष शाम स्वरूप कल्सोत्रा के साथ पीएचई एक्सईएन के साथ उनके दफ्तर में मिले और इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने एक-दो दिन में समस्या हल करने का वादा किया था, मगर आज डेढ़ माह से ज्यादा हो गया है, समस्या जस की तस है। डेढ़ माह से वह लगातार हर हफ्ते दस दिन बाद उनसे इस समस्या पर बात कर हल करने की मांग कर रहे हैं, मगर इसके बावजूद समस्या हल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शायद विभाग लोगों के संक्रामक रोग से ग्रसित होने का इंतजार कर रहा है। उन्होंने विभाग से इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए नाली के बीच से गुजर रही पाइपों को बाहर करने की भी मांग की है। वार्ड नंबर 16 की समस्या को लेकर चैंबर्स ऑफ कामर्स के पूर्व महासचिव विनोद गुप्ता ने समस्या से अवगत कराया था। उनके समस्या बताने के बाद इस समस्या को हल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। परेशानी का कारण बन रही पाइप लाइन को बदल कर नई पाइप लाइन बिछा कर समस्या का समाधान किया जाएगा। इसमें कुछ समय लगेगा, मगर समस्या को स्थायी रूप से हल कर दिया जाएगा।
- ताज हुसैन, एक्सईन, पीएचई विभाग