खजूरिया को बताई वार्ड की समस्याएं
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : वार्ड नंबर एक में शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्था
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 08:35 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 08:35 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : वार्ड नंबर एक में भाजपा की बैठक आयोजित हुई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम नरगोत्रा, जिला अध्यक्ष गीता देवी व राज ठंडा ने भाजपा वार्ड एक की उम्मीदवार शकुंतला शर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने मोहल्ले की समस्याओं से प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया को अवगत कराया।
पवन खजूरिया ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि वार्ड से स्थानीय लोगों के समर्थन से भाजपा उम्मीदवार कामयाब होगी। बैठक में वरिष्ठ नेता सोमराज, एडवोकेट अमित, रमणीक शर्मा व संगठन मंत्री पूर्णचंद के अलावा सावित्री देवी, गायत्री देवी, शोभा, सोनिया, मीनू शर्मा, बबीता कलसोत्रा, सत्या देवी, निशा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें