यात्री वाहनों की कमी, छत पर यात्रा करने को मजबूर
संवाद सहयोगी ऊधमपुर जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ वहीं शहर
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर: जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान हुआ, वहीं शहर से कई यात्री वाहन चुनावी कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों को ले जाने के लिए गए हुए थे। इसके चलते ऊधमपुर से रामनगर, पंचैरी व अन्य लिक मार्गों पर यात्री वाहनों की कमी के चलते इक्का दुक्का चल रहे यात्री वाहनों में लोग छतों पर बैठकर सफर करने पर मजबूर हो गए। हालांकि, चुनावी डयूटी में गए यात्री वाहनों के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खासतौर पर ऊधमपुर से लिक मार्ग की और जाने वाले वाहन व शहर में चलने वाली मेटाडोर भी न के बराबर ही चल रही है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ऊधमपुर से रामनगर अपने वोट डालने के लिए जाने वाले लोगों को वीरवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब बस के अंदर यात्रियों से भरी होने के कारण यात्रियों को बस की छत पर बैठकर वोट डालने के लिए जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई लोगों का कहना था कि यात्रियों के लिए भी प्रशासन को कोई न कोई यात्री वाहनों का इंतजाम करना चाहिए था। ताकि ऊधमपुर से आसपास के क्षेत्रों में वोट डालने के लिए जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ता।