आसमान में छाए बादल दोपहर बाद बरसे, गर्मी से राहत
संवाद सहयोगी ऊधमपुर रविवार रात से ही आसमान पर छाए बादल सोमवार दोपहर बाद बरसा। इसके चलत
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रविवार रात से ही आसमान पर छाए बादल सोमवार दोपहर बाद बरसा। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इतना नहीं दोपहर एक बजे के बाद आसामान पर छाए बादलों ने अपना रुख बदलते हुए कुछ समय के लिए जमकर बरसा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। वहीं बारिश के चलते रेहड़ी फड़ी वालों ने अपने रेहडियों पर तिरपाल लगाकर अपना काम किया। इतना ही नहीं उमस भरी गर्मी से परेशान कुछ युवा व लोग बारिश में ही अपने दोपहिया वाहन चलाते नजर आए। कुछ लोग छाता लेकर अपने गंतव्य व दुकानों के बाहर बने शेड के नीचे खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। हालांकि, बारिश से तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों ने काफी हद तक राहत की सांस ली। बारिश होने से जहां एक तरफ मौसम खुशगवार हो गया, वही लोगों ने सुहावने मौसम का लुत्फ उठाया। इस बारे में कई लोगों का कहना है कि जिस तरह से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के चलते कई लोग पहाड़ी क्षेत्रों की और रवाना हो गए थे। कई लोगों का कहना है कि आज जो बारिश हो रही है वह मानसून की पहली बारिश है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार भी जमकर बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत महसूस होगी।