रावण से त्रस्त देवतागण पहुंचे भगवान विष्णु की शरण में
श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा रियासी ओपन एयर थिएटर में जारी रामलीला में दूसरे नवरात्र पर रविवार को दो झाकियों की प्रस्तुति की गई।
संवाद सहयोगी, रियासी : श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा रियासी ओपन एयर थिएटर में जारी रामलीला में दूसरे नवरात्र पर रविवार को दो झाकियों की प्रस्तुति की गई। दूसरे दिन के मंचन की शुरुआत प्रेस क्लब रियासी के प्रधान और वरिष्ठ उप प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। पहली झाकी महामाई तथा उनके दरबार में झूला झूलते कंजकों की दिखाई गई। महामाई के स्वरूप में सिया शर्मा और कंजक बनी नन्ही कलाकार नविदी बड़ू ने दर्शकों को खासा आकíषत किया।
दूसरी झाकी देवलोक की दिखाई गई, जिसमें दर्शाया गया कि पृथ्वी लोक पर रावण के अत्याचार से दुखी हुए देवतागन ब्रह्मा जी के साथ भगवान श्री विष्णु की शरण में जाते हैं। सभी देवता गण भगवान श्री विष्णु जी को रावण के अत्याचार के बारे में बता कर उससे छुटकारा दिलाने की प्रार्थना करते हैं। जिस पर भगवान श्री विष्णु देवताओं को आश्वस्त करते हैं कि वह रावण और उसके अत्याचार को खत्म करने के लिए पृथ्वीलोक पर राम के रूप में अवतरित होंगे।