ऊधमपुर में 26 पॉजिटिव मिले, 33 मरीज हुए स्वस्थ
जागरण संवाददाता ऊधमपुर जिले में शुक्रवार को 26 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जिले में शुक्रवार को 26 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में कुल 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से एक अन्य राज्य से लौटा यात्री व 25 अन्य लोग शामिल हैं। अन्य 25 पॉजिटिव लोगों में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोग हैं। एक गर्भवती महिला, जम्मू कश्मीर बैंक का एक कर्मचारी, सुरक्षाबलों के तीन जवान, कोरोना लक्षण वाले दो मरीज और रैंडम सैंपलिंग में जांच करवाने वाले छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, दूसरी तरफ शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों में से 33 और लोग स्वस्थ हुए हैं। इनमें से अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों को छुट्टी दे कर घर भेज दिया गया है। जबकि पहले से ही घरों में होम आइसोलेशन पर चल रहे मरीजों को अलग रहने की पाबंदी से छूट दी गई है। मगर निगेटिव और स्वस्थ हुए सभी 33 लोगों को निर्धारित समयावधि के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा।