Move to Jagran APP

केंद्रीय विद्यालय में पर्यटन पर्व का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी ऊधमपुर केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ऊधमपुर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Oct 2019 02:36 AM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 06:38 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालय में पर्यटन पर्व का हुआ आयोजन
केंद्रीय विद्यालय में पर्यटन पर्व का हुआ आयोजन

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : केंद्रीय विद्यालय नंबर एक ऊधमपुर ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर्व का आयोजन किया। इसके लिए विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण रखा गया। इसके लिए ऊधमपुर के समीप स्थित पुरातात्विक स्थल पांडु मंदिर, क्रिमची का चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुमित मेहरा ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने यह पहल की है। इसके अंतर्गत प्रत्येक केंद्रीय विद्यालय द्वारा इसे आयोजित किया जाना है। इससे एक ओर जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों के माध्यम से नई पीढ़ी में विरासत को सहेजने व सरंक्षित करने में मदद मिलेगी। विद्यालय के सीसीए प्रभारी संजय कुमार व हेरिटेज क्लब प्रभारी सुखविद्र बाली विद्यार्थियों के साथ एस्कार्ट के रूप में गए थे। सीसीए प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उनके साथ 40 विद्यार्थी थे। वहां सभी मंदिरों को देखने व भ्रमण करने के बाद विद्याíथयों ने वहां मंदिरों के चित्र बनाए और उनसे संबंधित जानकारियां भी लिखीं। हेरिटेज क्लब प्रभारी सुखविद्र बाली ने बताया कि उन्होंने वहां विद्यार्थियों को इस विशिष्ट विरासत से संबंधित ऐतिहासिक जानकारियां दी तथा उन्हें ऐसे पुरातात्विक स्थलों को स्वच्छ रखने और उन्हें सहेजने की प्ररेणा दी। विद्यार्थियों ने पुरातात्विक स्थलों को सरंक्षित करने की प्रतीज्ञा भी ली।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.