घायल गाय का किया उपचार
संवाद सहयोगी कटड़ा मा वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी क्षेत्र में घायल अवस्था में घूम
संवाद सहयोगी, कटड़ा : मा वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी क्षेत्र में घायल अवस्था में घूम रही गाय का श्राइन बोर्ड कíमयों द्वारा अपने स्तर पर इलाज किया गया है। घायल अवस्था में इस गाय की सुध अभी तक पशु चिकित्सकों द्वारा नहीं ली गई है।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि दर्शनी ड्योढ़ी क्षेत्र में शायद घास आदि खाते समय तारों से उलझ कर गाय घायल हो गई है। जिससे इस गाय के दोनों आगे वाली टागे बुरी तरह से घायल हो गई है और इस गाय को चलने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, घायल अवस्था में गाय को देखकर श्राइन बोर्ड कर्मी मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर मरहम पट्टी की। इस घायल गाय की जानकारी पशु चिकित्सक आदि को लोगों द्वारा दी गई। परंतु कोई भी पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, गाय की देखभाल लोगों के साथ ही श्राइन बोर्ड कर्मी फिलहाल कर रहे हैं।