प्रमुख स्थानों पर हुई सफाई, गलियों में बिखरा रहा कचरा
जागरण संवाददाता ऊधमपुर ढाई दिन तक कामछोड़ हड़ताल पर रहने के बाद नगर परिषद के सफाई
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ढाई दिन तक कामछोड़ हड़ताल पर रहने के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शुक्रदोपहर को काम पर वापस लौटे। सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने के बाद शहर के प्रमुख स्थानों से कचरा उठा कर साफ कर दिया, मगर शहर की गलियों में कचरे के ढेर शुक्रवार को दिनभर लगे रहे।
अपनी मागों को लेकर नौ अक्टूबर से सफाई कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए थे। वीरवार को दो दिन की अवधि खत्म हो गई, मगर मागें पूरी न होने के चलते उन्होंने दो दिनों तक अपनी हड़ताल को आगे बढ़ा दिया। सफाई कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल की वजह से बुधवार से शहर में सफाई नहीं हो रही थी, जिससे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों के साथ पूरे शहर में कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए, जो शुक्रवार को काफी बड़े हो गए। न केवल शहर में बने डंपिंग स्टेशनों बल्कि गलियों में भी जगह-जगह कचरे के ढेर आने-जाने वालों का स्वागत करते रहे। दोपहर को आश्वासन मिलने के बाद सफाई कर्मचारी यूनियन ने 15 अक्टूबर तक अपनी हड़ताल स्थगित कर दी और काम पर लौट आए। जिसके बाद शहर में बने सभी डर्पग स्टेशनों के साथ प्रमुख स्थानों से कचरे को उठाकर साफ कर दिया गया। मगर गलियों में सफाई का काम नहीं हो सका, जिससे शुक्रवार को शहर की लगभग सभी गलियों मे कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे रहे।