समाज में जगाएं देशभक्ति की अलख
संवाद सहयोगी, कटड़ा : नगर कटड़ा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ
संवाद सहयोगी, कटड़ा : नगर कटड़ा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ संचलन किया गया। इसमें नगर कटड़ा व आसपास के इलाके के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दुर्गा भवन के परिसर में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अश्विनी कुमार ने कहा कि वह समाज में देशभक्ति की अलख जगाएं और गरीब तथा निम्न वर्ग के लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी मदद करें क्योंकि वर्तमान में देश में आतंकवाद के साथ ही कई सामाजिक कुरीतियां पनप रही हैं जो देश को बांटने का कार्य कर रही हैं उनको रोकना अत्यंत आवश्यक है यह तभी संभव हो पाएगा जब संघ सबको अपने साथ जोड़ेगा तभी देश में सुख शांति कायम होगी और देश विश्व गुरु बनेगा क्योंकि संघ देश को जोड़ने का कार्य करता है और संग आगे भी अपना यह कार्य जोरों जोरों शोरों से जारी रखेगा इसके उपरांत सैकड़ो आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने हाथ में ध्वज लिए नगर कटड़ा में पथ संचलन निकाला यह पथ संचलन दुर्गा भवन से आरंभ होकर कश्मीर मार्ग, हॉस्पिटल मार्ग, ¨चतामणि मार्ग, अप्पर बाजार, मुख्य बाजार, मुख्य बस अड्डा आदि से होकर दुर्गा भवन के परिसर में संपन्न हुआ। इसी बीच पंच संचलन यानी रैली में शामिल सैकड़ो आर एस एस के कार्यकर्ता देश भक्ति पर आधारित गीत गाते नजर आए तो वहीं नगर वासियों जहां ताक की श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर आरएसएस के जिला कार्यवाह रंजन कुमार ,जिला प्रमुख गोकुल कुमार, नगर कटड़ा प्रमुख रतन ¨सह मन्हास, स्थानीय विधायक अजय नंदा, कटरा नगर से चुने गए बी जे पी के सभी सभी पार्षद, बौद्धिक प्रमुख राकेश दुबे, संपर्क प्रमुख राजेंद्र मेंगी, आदि के अलावा अन्य आरएसएस कार्यकर्ता तथा नगर वासी मौजूद थे।