रामनगर में आरएसएस ने पथ संचलन कर किया शक्ति प्रदर्शन
संवाद सहयोगी रामनगर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कस्बे में पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही
संवाद सहयोगी, रामनगर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कस्बे में पथ संचलन किया गया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने नत्था सिंह पार्क में शस्त्र पूजन भी किया। रविवार सुबह नत्था सिंह पार्क में शाखा आयोजित की गई, जिसमें आरएसएस के विभाग प्रचारक कन्हैया कुमार जी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए और पथ संचलन कर शक्ति प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता का भी संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है, जिससे देश को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ देश सेवा के साथ-साथ आम लोगों और देश को जोड़ने का कार्य करता है। इसके बाद सभी ने शस्त्र पूजन किया। जिसके बाद पथ संचलन निकाला गया, जिसमें आरएसएस कार्यकर्ताओं ने गणवेश धारण कर पथ संचलन किया। पथ संचलन नत्था सिंह पार्क से शुरू होकर बस अड्डा, मेन बाजार, चिगली चोरी, पुराना बाजार से होकर नत्था सिंह पार्क में आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला संघचालक धर्मवीर, पूर्व विधायक रामनगर रणवीर सिंह पठानिया, नंद किशोर, सुरेंद्र कुडयार, राजेश गुप्ता, सुभाष कुमार, केवल कुमार, हरि राम, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।