राम मंदिर निर्माण धन संग्रह के लिए कटड़ा में खुला कार्यालय
अयोध्या में श्री राम के बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर कटड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कार्यालय खोला गया। इस कार्यालय का उद्घाटन मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद पुजारी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर पुजारी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण में सभी को तन मन धन से अपना सहयोग देना चाहिए ताकि भारत की संस्कृति के स्तंभ का निर्माण हो सके। मां वैष्णो देवी तथा प्रभु राम पूरे विश्व को निरोग रखें और कोरोना का तुरंत अंत करें। इस धन संग्रह अभियान के जिला प्रमुख रजनीश कुमार ने कहा कि इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही विश्व हिदू परिषद बजरंग दल सेवा भारती सहित विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संगठन के सदस्य शामिल होकर इस माह अभियान को सफल बनाएंगे।
संवाद सहयोगी, कटड़ा : अयोध्या में श्री राम के बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर कटड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से कार्यालय खोला गया। इस कार्यालय का उद्घाटन मां वैष्णो देवी के मुख्य पुजारी अमीरचंद पुजारी ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर पुजारी ने कहा कि भगवान राम के मंदिर निर्माण में सभी को तन मन धन से अपना सहयोग देना चाहिए ताकि भारत की संस्कृति के स्तंभ का निर्माण हो सके। मां वैष्णो देवी तथा प्रभु राम पूरे विश्व को निरोग रखें और कोरोना का तुरंत अंत करें। इस धन संग्रह अभियान के जिला प्रमुख रजनीश कुमार ने कहा कि इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ ही विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, सेवा भारती सहित विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संगठन के सदस्य शामिल होकर इस माह अभियान को सफल बनाएंगे। यह अभियान 14 जनवरी यानी कि मकर सक्रांति पर आरंभ होकर 16 फरवरी तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य जिला रियासी के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचना है और लोगों को श्री राम मंदिर के बारे में जानकारी देने के साथ ही जागरूक करना है, ताकि मंदिर निर्माण को लेकर हरेक व्यक्ति अपना अंशदान अर्पण कर सके। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। कमेटी में रतन शर्मा को उप प्रमुख प्रभारी बनाया गया है जबकि संजय अरोड़ा रमणीक शर्मा को भी समिति का उप प्रमुख बनाया गया है। कार्यालय की देखरेख के लिए पूर्ण गुप्ता को नियुक्त किया गया है। रतनलाल तथा मुबारक सिंह को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। रजनीश कुमार ने बताया कि जल्द ही कटड़ा के प्रत्येक मोहल्ले की कमेटियों का भी गठन किया जाएगा और इसी तरह गांव गांव में भी कमेटियां गठित की जाएंगी, ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच संभव हो सके। इस मौके पर योगाश्रम कटड़ा के प्रमुख स्वामी योगानंद, ब्रह्मकुमारी संस्थान की प्रभारी व अन्य सदस्य, राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत प्रचारिका कुसुम लता, राष्ट्र सेविका समिति कटड़ा प्रधान रेनू अरोड़ा, नगर पालिका कटड़ा अध्यक्ष विमल इंदु, पार्षद बिदु शर्मा,नीतू दुबे,मनोज शर्मा, अभिषेक शर्मा के अलावा विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्य तथा कटड़ा के वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।
स्वामी जी ने मंदिर निर्माण के लिए भेंट किए दो लाख 51 हजार
जागरण संवाददाता, राजौरी : विश्व हिदू परिषद की ओर से राम मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पीठाधीश्वर राज गुरु महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज ने दो लाख 51 हजार रुपए का चेक विश्व हिदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र कुमार जैन को भेंट किया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि हमारा राज्य देश के नक्शे में सबसे ऊपर है और हमारे राज्य के लोग सनातन प्रिय लोग हैं। मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगों को आगे आना चाहिए, ताकि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो सके, जिसका सपना सभी देख रहे हैं अब समय इस सपने को पूरा करने का है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण से उन शहीदों की आत्माओं को भी शांति मिलेगी जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति तक दे डाली। इसलिए अधिक से अधिक लोग मंदिर निर्माण में अपना सहयोग दें। स्वामी जी ने कहा कि इस कार्य में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। साधु संत इस कार्य में अपने अनुसार सहयोग कर रहे हैं अब आम लोगों को भी सहयोग करने की जरूरत है, ताकि जो सपना सभी ने देखा है वह साकार हो सके।