बैक डोर से एंट्री वाले कहने पर जताई आपत्ति
पीडब्ल्यूडी के अस्थाई कर्मचारियों ने 13वें दिन शनिवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : पीडब्ल्यूडी के अस्थाई कर्मचारियों ने 13वें दिन शनिवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सचिव के उस बयान की भी कड़ी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि अस्थाई कर्मचारी बैक डोर से दाखिल हुए हैं। इनका कोई हक नहीं बनता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर कोई हक नहीं बनता है, तो कुछ समय पहले हाई पावर कमेटी ने कुछ अस्थाई कर्मचारियों को कैसे स्थायी कर दिया। यदि सरकार को लगता है कि अस्थाई कर्मचारी बिना किसी मंजूरी या साक्षात्कार के नियुक्त हुए हैं, तो पहले ही निकाल देना चाहिए था। 20-25 साल से विभिन्न विभागों में पूरा करने वाले अस्थाई कर्मचारियों ने जब हक मांगना शुरू किया तो उनको बैक डोर से दाखिल होने वाला कहा जा रहा है, यह एकदम अनुचित है।