Move to Jagran APP

दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जबाव देना जानती है पुलिस : डीआइजी

ऊधमपुर रियासी रेंज के डीआइजी सुजित कुमार सिंह ने कहा कि देश के दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम बनाने में जम्मू कश्मीर पुलिस की भूमिका अहम है। दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जबाव देना पुलिस बखूबी जानती है। वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग खुद को कभी भी अकेला न समझे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 01:25 AM (IST)
दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जबाव देना जानती है पुलिस : डीआइजी
दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जबाव देना जानती है पुलिस : डीआइजी

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर रियासी रेंज के डीआइजी सुजित कुमार सिंह ने कहा कि देश के दुश्मनों के नापाक इरादों को नाकाम बनाने में जम्मू कश्मीर पुलिस की भूमिका अहम है। दुश्मनों को उनकी ही भाषा में जबाव देना पुलिस बखूबी जानती है। वीरगति प्राप्त करने वाले शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग खुद को कभी भी अकेला न समझे। वह पुलिस परिवार का हिस्सा है और पुलिस हर दुख और संकट की घड़ी में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ खड़ी है। बलिदानियों के परिवार के सदस्यों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत होने पर वह बेहिचिक पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय पुलिस दिवस के अवसर पर जिला पुलिस लाइन ऊधमपुर में शहीद पुलिस के जवानों व अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में ऊधमपुर-रियासी रेंज के डीआइजी सुजीत कुमार सिंह बतौर मुख्य मेहमान मौजूद रहे। डीआइजी सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय पुलिस दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मद्देनजर जिला पुलिस लाइन में स्थित शहीदी स्मारक को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। मुख्य मेहमान डीआइजी ने स्मारक पर पुष्प चक्र भेंट कर वीर जवानों के देश की रक्षा के लिए किए गए बलिदान को नमन किया। उन्होंने शहीद हुए पुलिस के जवानों के नाम पढ़ कर उनकी शहादत को सलाम किया।

इस अवसर पर एसएसपी ऊधमपुर सरगुन शुक्ला सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुलिस के जवानों ने शोक शस्त्रों के साथ शहीद जवानों की शहादत को सलाम किया। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सुरिद्र सिंह खालसा, सहित विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व शहर के गणमान्य लोगों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान डीआइजी ने शहीदों के परिजनों को उपहार भेंट की। वहीं अधिकारियों ने डीआइजी का सम्मान भी किया। डीआइजी ने शहीदों के परिजनों के अलावा सेवानिवृत पुलिस कर्मियों के साथ मुलाकात की।

सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला पुलिस विभाग की ओर बनाए गए शहीदी स्मारक का अनावरण एसएसपी ऊधमपुर सरगुन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ मौजूद था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.