अस्थायी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की
संवाद सहयोगी कटड़ा अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कटड़ा में जलशक्ति विभाग कार्याल
संवाद सहयोगी, कटड़ा : अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी कटड़ा में जलशक्ति विभाग कार्यालय के परिसर में विभाग में कार्य करने वाले अस्थायी कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 50,000 रिक्त पद भरने का हम स्वागत करते हैं। परंतु सरकार ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के तहत 10,000 नई नौकरियां देने की घोषणा की है, लेकिन इसमें अस्थायी कर्मचारियों के लिए मात्र 5 अंक रखे हैं। इससे अस्थायी कर्मचारियों को न के बराबर ही नौकरियां मिलेंगी। लिहाजा सरकार आदेश जारी कर अस्थायी कर्मचारियों के लिए 10 फीसद का अलग से कोटा रखे, ताकि अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी मिल सके। फिलहाल अपनी मांगें मनवाने के लिए जलशक्ति विभाग के साथ ही पीडब्ल्यूडी, इरीगेशन, फ्लड एंड कंट्रोल आदि विभागों के अस्थायी कर्मचारी दूसरे दिन भी काम छोड़ हड़ताल पर रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फिलहाल यह दो दिन की हड़ताल थी। आगे की रणनीति को लेकर वे जम्मू में जल्द ही अपने नेताओं से मिलेंगे।
इस मौके पर जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी राधेश्याम, बिशन दास, अशोक कुमार, जगदीश सिंह आदि के अलावा पीडब्ल्यूडी के संजय कुमार, सुनील कुमार व अन्य विभागों के अस्थायी कर्मचारी प्रदर्शन में मौजूद थे।