हाईवे अथारिटी को दिया 72 घंटे का अलटीमेटम
ऊधमपुर में भारत नगर का रास्ता मुख्य हाईवे से काट दिए जाने तथा मार्ग की दयनीय हालत को लेकर वीरवार को पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे अथारिटी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 72 घंटे में मार्ग की मरम्मत का काम शुरू न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह के नेतृत्व में वार्ड- एक और पांच के लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाईवे अथारिटी का पुतला लेकर हाईवे को भारत नगर से जोड़ने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां पर पुतले को जला कर नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
गरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारत नगर का रास्ता मुख्य हाईवे से काट दिए जाने तथा मार्ग की दयनीय हालत को लेकर वीरवार को पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे अथारिटी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 72 घंटे में मार्ग की मरम्मत का काम शुरू न होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पैंथर्स पार्टी के नेता जगदेव सिंह के नेतृत्व में वार्ड- एक और पांच के लोगों ने नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाईवे अथारिटी का पुतला लेकर हाईवे को भारत नगर से जोड़ने वाले मार्ग पर पहुंचे। यहां पर पुतले को जला कर नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जगदेव सिंह ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से गुज्जर हॉस्टल से भारत नगर और आंबेडकर चौक को जाने का यह रास्ता है। पिछले 20 वर्षों से यह पीडब्ल्यूडी के पास था। कुछ समय पहले नेशनल हाईवे अथारिटी वालों ने सड़क का काम किया। उनके द्वारा की गई खोदाई से एक तरफ का हिस्सा ही बैठ गया है, जिससे सड़क पूरी तरह से टूट गई है। अब इस मार्ग पर वाहन का गुजरना तो दूर लोग पैदल भी नहीं गुजर पाते। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक नेशनल हाईवे का काम करने वाली कंपनी खोदाई करने से पहले रास्ता बनाती है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन यहां पर नेशनल हाईवे अथारिटी सभी नियमों को ताक पर रख कर काम कर रही है।
जगदेव सिंह जग्गा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस समस्या को हल कराने की मांग की है। इससे साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 72 घंटों के भीतर उनकी समस्या को हल करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो वह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में सोमराज, विक्की, काका राम, लीला देवी, प्रीतम, शाम लाल सहित अन्य मौजूद थे।