पहले दिन दस रूट पर भी नहीं चल सकी मेटाडोर
तीन माह से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद जिले के अंदर यात्री वाहन सेवा शुरू तो हुई मगर चंद रूटों पर ही वाहन चल सके। इसकी एक वजह तो यह रही कि खराब मौसम के कारण यात्री ज्यादा नहीं थे।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : तीन माह से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद जिले के अंदर यात्री वाहन सेवा शुरू तो हुई, मगर चंद रूटों पर ही वाहन चल सके। इसकी एक वजह तो यह रही कि खराब मौसम के कारण यात्री ज्यादा नहीं थे। दूसरा चालक और सहचालकों भी उपलब्ध नहीं हुए। कई रूट पर तो यात्री वाहनों को मंजूरी ही नहीं दी गई। इसके चलते उन इलाकों के लोगों में नाराजगी है।
अनलॉक के तहत बढ़ रहे छूट के दायरे के अंतर्गत वीरवार से यात्री वाहनों को चलने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि यात्री वाहन सेवा केवल जिले के अंदर ही 48 रूटों पर शुरू की गई है। मगर पहला दिन, खराब मौसम और चालक-सहचालकों के मौजूद नहीं होने के कारण सभी कई रूट पर वाहन चल ही नहीं सके। वीरवार को केवल मेटाडोर सेवा बहाल हुई। शुक्रवार से जिले के अंदर विभिन्न रूटों पर यात्री बस भी चलने लगेगी। क्षमता से 50 फीसद कम यात्रियों के साथ चलने का नियम अनिवार्य होने की वजह से यात्री वाहनों से यात्रा करने के लिए पहुंचे इक्का दुक्का लोगों को मेटाडोर के निर्धारित क्षमता तक यात्रियों के भर जाने तक इंतजार करना पड़ा।
वहीं बिरमा पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से धनोड़ी पंचायत से होकर बिरमा के बीच से गुजरने वाले कच्चे मार्ग का प्रयोग वाहन चालक आने जाने के लिए करते रहे। मगर रात भर हुई बारिश की वजह से बिरमा में जल स्तर बढ़ने से यात्री वाहनों को बीच से गुजरने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस वजह से रैंबल और जिब रूट के लिए तीन से चार वाहन ही चल सके।
गौलतलब है कि प्रशासन ने परिवाहन विभाग के सहयोग से जिला के अंदर और जिला के बाहर 55 प्रस्तावित रूटों पर यात्री वाहन चलाने का प्रस्ताव एसईसी को भेजा था, जिसमें से जिला के अंदर 48 रूटों पर यात्री वाहन चलाने की अनुमति मिल गई। फिर भी हर रूट पर एक या दो से ज्यादा वाहन नहीं चले।
---------------- वाहन में बैठने से पहले हाथ कराए जा रहे सैनिटाइज यात्री वाहनों में बैठने का तरीका अब बदल गया है। पहले खचाखच भरी नजर आने वाली मेटाडोरों में अब एक सीट पर एक ही यात्री बैठा नजर आया। इसके साथ ही बैठने से पहले यात्री वाहन के बाहर खड़ा कंडक्टर सबसे पहले यह सुनिश्चित करता है कि बैठने वाले यात्री ने मास्क पहना है या नहीं। इसके बाद यात्री वाहन में सवार होने से पहले उनके हाथ सैनिटाइजर से साफ करवाए जाते हैं।
---------------- चालक और सहचालक नहीं हुए उपलब्ध
तीन माह के लॉकडाउन की वजह से यात्री वाहनों के पहिये तीन माह से ज्यादा समय के लिए थमे रहे। इससे वाहनों के चालक और कंडक्टर बेरोजगार हो गए। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ज्यादातर वाहन चालकों ने रोजीरोटी कमाने के लिए मजदूरी और अन्य काम धंधे शुरू कर लिए। इस वजह से ज्यादा वाहन चालक और कंडक्टरों के बगैर हो गए हैं। कुछ लोग लोगों के पास नौकरिया कर रहे हैं, जिस वजह से वह माह अंत के बाद वेतन लेने के बाद आने की बात कर रहे हैं। इसी तरह कई लोगों को वाहन सेवा शुरु होने की जानकारी समय से नहीं मिल पाई।
-------------- लॉकडाउन के बाद आज पहला दिन होने तथा सुबह बारिश के कारण कम रूटों पर मेटाडोर चलीं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में स्थिति कुछ बेहतर हो जाए। डीजल के दाम लगातर बढ़ने और यात्रियों की संख्या निर्धारित से भी कम होने की वजह से मेटाडोर भी देरी से चल रही है। यात्रियों को मेटाडोरों में बैठाने के लिए सभी निर्धारित निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
दर्शन कोतवाल, चेयरमैन मेटाडोर यूनियन ऊधमपुर
बॉक्स इनसेट
किस रूट पर कितनी मेटाडोरों और मिनी बसों को मंजूर
रूट कुल संख्या निर्धारित संख्या
ऊधमपुर से रैंबल 45 20
चिनैनी से ऊमपुर 9 5
जखैनी से रेलवे स्टेशन रौं 3 2
जखैनी से रठियान-रोंदेमेल 4 2
जखैनी से रौंदोमेल 25 10
कलराह से चिनैनी 8 3
न्यूबस स्टैंड ऊधमपुर से मनवाल 4 2
पखलाई से रौंदोमेल 8 3
सैला तालाब से काह फलाटा 12 8
सैला तालाब से चक्क 7 5
सैला तालाब से चक हरतरेयान 5 3
ऊधमपुर से मनवाल 4 2
ऊधमपुर से मजालता 15 7
ऊधमपुर से मलाड़ 5 2
ऊधमपुर से मानसर 9 5
ऊधमपुर से मुत्तल 7 5
ऊधमपुर से ओसू कैरा 3 2
ऊधमपुर से पखलाई 5 3
ऊधमपुर से सीन ब्राह्माणा 3 2
ऊधमपुर से बसंतगढ़ 3 2
रामनगर से बसंतगढ़ 4 2
ऊधमपुर से पंचैरी 22 10
ऊधमपुर से मोंगरी 11 4
ऊधमपुर से करलाह 9 5
ऊधमपुर से रामनगर 20 7
ऊधमपुर से टिकरी 15 8
ऊधमपुर से जगानू 5 3
ऊधमपुर से कावा 5 3
ऊधमपुर से दंधाल 4 2
ऊधमपुर से नगरोटा 12 5
ऊधमपुर से बरोटा 4 2
ऊधमपुर से जोहनू बारटा 4 2
ऊधमपुर से सत्यालता 2 1 किस रूट पर कितनी बसों को मंजूरी
रूट कुल संख्या निर्धारित की गई संख्या जखैनी ऊधमपुर से पटनगढ़ 4 2
न्यू बस स्टैंड ऊधमपुर से मनवाल 3 1
रामनगर से घोरड़ी 7 2
ऊधमपुर से मनवाल 2 1
रामनगर से लाटी 2 1
ऊधमपुर से बरमीन 3 2
ऊधमपुर से घोरड़ी 8 4
ऊधमपुर से लड्डा मोड़ 2 1
ऊधमपुर से लादर 3 1
ऊधमपुर से तिरछी गंडाला 4 2
ऊधमपुर से लाटी 6 3
रामनगर से लाटी 3 1
ऊधमपुर से रामनगर 7 3
ऊधमपुर से कट्टी 3 2
ऊधमपुर से कारचा(पंचैरी) 2 1
ऊधमपुर से डुडु 1 1
रामनगर से डुडु 2 1
ऊधमपुर से जगानू 3 2
ऊधमपुर से दंधाल 1 1
ऊधमपुर से कघोट 3 2