मकर सक्रांति पर देविका घाट पर रही श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद सहयोगी ऊधमपुर मकर सक्रांति का पर्व बड़े ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलव
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर :
मकर सक्रांति का पर्व बड़े ही श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया गया। मंगलवार सुबह से ही मकर सक्रांति को लेकर पवित्र देविका नदी में पहुंच कर पूजा अर्चना करने के बाद लोगों ने जरूरतमंद लोगों में दान किया। इसके साथ ही देविका परिसर में बने शिव मंदिर में स्थित पिडी पर जल चढ़ा कर पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण लोगों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर महिलाएं पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना कर रही थी। ं इस मौके पर देविका नदी के पास महिलाओं के स्नान करने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई थी।
इस मौके पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से देविका परिसर में महिला पुलिस भी तैनात की गई थी। वहीं मकर सक्रांति के चलते शहर के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। मकर सक्रांति पर शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में एक महीने के लिए हवन यज्ञ का सुबह सात बजे के करीब मंदिर परिसर में मंदिर के पुजारी वासुदेव दास महाराज की अध्यक्षता में शुरू किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डाली। इस मौके पर मंदिर में देसी घी के बने हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया।