Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर मंदिरों में माथा टेका, दान-पुण्य किया

जागरण संवाददाता ऊधमपुर जिले में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा भाव व परंपरा के साथ मनाया गया। ल

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 06:26 AM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 06:26 AM (IST)
मकर संक्रांति पर मंदिरों में माथा टेका, दान-पुण्य किया
मकर संक्रांति पर मंदिरों में माथा टेका, दान-पुण्य किया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जिले में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा भाव व परंपरा के साथ मनाया गया। लोगों ने पावन देविका और इसके तट पर स्थित बावलियों मे स्नान कर मंदिरों में माथा टेका। उसके बाद लोगों ने खिचड़ी के सामान का दान गरीब लोगों में किया। कई जगहों पर मकर संक्रांति पर लोगों ने स्टाल लगा कर प्रसाद भी वितरित किया।

loksabha election banner

शुक्रवार को मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। लोगों ने घरों में सुबह उठ कर स्नान किया। कई लोग स्नान करने के लिए देविका, तवी और अन्य पवित्र नदियों व बावलियों और नाडुओं पर पहुंचे। जहां पर लोगों ने स्नान कर मंदिरों में माथा टेक कर अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि व कोरोना माहामारी से रक्षा करने की कामना की।

पावन देविका मंदिर समूह परिसर में बड़ी संख्या में लोग पूजा करने व स्नान करने के लिए पहुंचे। मकर संक्रांति को लेकर सुबह से देविका परिसर व अंदर की तरफ आने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर मांगने वाले कतार लगा कर बैठे थे। स्नान पर पूजन करने के लिए आए लोगों ने मांगने वालों को खिचड़ी का सामान और वस्त्र व दक्षिणा दी। ज्यादातर लोगों ने शुक्रवार को घरों में खिचड़ी के प्रसाद का सेवन किया। कई लोगों ने घरों से पकाकर लाई खिचड़ी लोगों में वितरित की। ऊधमपुर के साथ ही पंचैरी, रामनगर, चनैनी, मजालता, गढ़ी, रैंबल सहित अन्य इलाकों में भी मकर संक्रांति पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। शहर में शहीद भगत सिंह पार्क सहित विभिन्न जगहों पर भंडारे आयोजित किए गए। शहर में कई जगहों पर लोगों ने स्टाल लगा कर हवला और खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.