कार सड़क से नीचे गिरी, तीन लोग घायल
जागरण संवाददाता ऊधमपुर मोंगरी मेले से वापिस ऊधमपुर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : मोंगरी मेले से वापिस ऊधमपुर लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फीट नीचे जा गिरी। गनीमत रही कि कार नीचे चीड़ के पेड़ों में अटक गई अन्यथा परिणाम गंभीर होते। जानकारी के मुताबिक कार नंबर जेके14डी7724 शुक्रवार को मोंगरी से ऊधमपुर की तरफ लौट रही थी। शाम छह बजे के करीब खजूर मोड़ के पास अचानक वाहन चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिससे कार सड़क से नीचे जा गिरी और पचास फीट नीचे जाकर पेड़ों के साथ अटक कर रुक गई। पीछे आ रहे वाहनों में सवार लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे के वक्त कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए ऊधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में एक घायल वन विभाग का रेंजर बताया जा रहा है।