टाटा मेजिक खाई में गिरी, महिला की मौत
संवाद सहयोगी ऊधमपुर रविवार सुबह सात बजे के करीब रामबन जिला में पड़ते चंद्रकोट थाना क्ष
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रविवार सुबह सात बजे के करीब रामबन जिला में पड़ते चंद्रकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारती सावनी से रामबन की और आ रहा आटो टाटा मेजिक नंबर जेके19- 2566 चालक के नियत्रंण से बाहर होकर बीस फीट गहरे कुनफर नाले में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर उन्होंने बचाव कार्य करते हुए आटो में सवार तीन लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। जिसमें एक महिला ने गंभीर हालत के चलते रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जब कि दो उसके बच्चों को घायल अवस्था में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों ने घायल अवस्था में पहुंचे बच्चों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टाटा मेजिक आटो में एक महिला व उसके दो बच्चे थे। जिसमें महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल रामबन में डाक्टरों द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक महिला की पहचान बीना देवी (36) पत्नी स्वर्गीय यशपाल शर्मा घायल हुए उसके दोनों बच्चों की पहचान साहिल शर्मा (16)व शिल्पा शर्मा निवासी वश्ट चनैनी मौजूदा समय में सारथी सावनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।