चार श्रद्धालु मिले संक्रमित
संवाद सहयोगी कटड़ा शुक्रवार को चार श्रद्धालु रैपिड टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने चार
संवाद सहयोगी, कटड़ा : शुक्रवार को चार श्रद्धालु रैपिड टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने चारों को गाव पैंथल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। मा वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर जम्मू कश्मीर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं का रैपिड टेस्ट निरंतर जारी है। शुक्रवार को दोपहर जाच के दौरान ऊधमपुर जिले की रामनगर तहसील के गाव घोरड़ी निवासी एक 32 वर्षीय युवक, कठुआ जिले के हीरानगर निवासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति, ऊधमपुर के सैला तालाब की 15 वर्षीया किशोरी, कटड़ा के भूटान गाव निवासी 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए। वहीं, शुक्रवार को 371 श्रद्धालु मा वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन की ओर रवाना हुए। इनमें से 96 श्रद्धालु जम्मू कश्मीर के, जबकि 275 श्रद्धालु अन्य राज्यों के थे।