Move to Jagran APP

पूर्व विधायक ने किया अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन

ढाई सप्ताह से बकाया वेतन और स्थाई करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीडब्ल्यूडी के अस्थाई कर्मचारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:03 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:03 AM (IST)
पूर्व विधायक ने किया अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन
पूर्व विधायक ने किया अस्थाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ढाई सप्ताह से बकाया वेतन और स्थाई करने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीडब्ल्यूडी के अस्थाई कर्मचारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने लगा है। गत दिवस पैंथर्स पार्टी के पार्षदों के समर्थन के बाद वीरवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और रामनगर के पूर्व विधायक अस्थाई कर्मचारियों के समर्थन में आए।

loksabha election banner

18 दिनों से अपनी मांगों को लेकर काम छोड़ हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे पीडब्ल्यूडी अस्थाई कर्मचारियों ने वीरवार को भी अपनी काम छोड़ हड़ताल जारी रखी। वीरवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और रामनगर के पूर्व विधायक आर एस पठानिया ने ऊधमपुर में पहुंच कर अस्थाी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। पठानिया पीडब्ल्यूडी दफ्तर में धरना स्थल पर अस्थाई कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे और उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए उनका समर्थन किया। इस अवसर पर पठानिया ने कहा कि पिछले दिनों कुछ बड़े अधिकारियों ने गलत बयानबाजी की थी, जिसकी वह निदा करते हैं। पठानिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जो अस्थाई कर्मचारी लगातार सात वर्षों तक किसी भी विभाग मे कार्यरत रहता है। सात साल स्थाई किया जाना उसका हक बनता है। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के आला अधिकारियों के ऐसे बयानों से अस्थाई कर्मचारियों को काफी ठेस पहुंची है। इसलिए अधिकारियों को सोच समझ कर ब्यान देने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने हड़ताल उन्होंने कहा कि अस्थाई कर्मचारियों की हक की लड़ाई में वह उनकी पूरी जिला और राज्य स्तर की टीम खड़ी है। अस्थाई कर्मचारियों को उनका हक दिलाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.