Move to Jagran APP

मीका सिंह की सुरीली आवाज से गूंजीं पत्नीटाप की वादियां

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वीरवार को पत्नीटाप की हसीन वादियों में आयोजित आइकानिक उत्सव में सुबह योग सत्र के साथ शुरू हुए सत्र में दिन भर विभिन्न गतिविधियां हुई। वहीं शाम होते ही पडोरा में बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम शुरू हो गया जिसमें बालीवुड के मशहूर गायक मिक्का सिंह ने अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरा। मौजा ही मौंजा लांग ड्राइव पर चल सहित कई हिदी और पंजाबी गानों पर मिक्का सिंह ने न केवल रंग बांधा बल्कि उपस्थित श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Oct 2021 07:52 AM (IST)Updated: Fri, 29 Oct 2021 07:52 AM (IST)
मीका सिंह की सुरीली आवाज से गूंजीं पत्नीटाप की वादियां
मीका सिंह की सुरीली आवाज से गूंजीं पत्नीटाप की वादियां

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वीरवार को पत्नीटाप की हसीन वादियों में आयोजित आइकानिक उत्सव में सुबह योग सत्र के साथ शुरू हुए सत्र में दिन भर विभिन्न गतिविधियां हुई। वहीं शाम होते ही पडोरा में बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम शुरू हो गया, जिसमें बालीवुड के मशहूर गायक मिक्का सिंह ने अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरा। मौजा ही मौंजा, लांग ड्राइव पर चल सहित कई हिदी और पंजाबी गानों पर मिक्का सिंह ने न केवल रंग बांधा बल्कि उपस्थित श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

loksabha election banner

संभागीय प्रशासन की देखरेख में पर्यटन विभाग और पीडीए, उच्च शिक्षा विभाग व जम्मू कश्मीर यूथ सर्विसेज एंड स्पो‌र्ट्स विभाग व रामबन व ऊधमपुर जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित आइकानिक उत्सव का आगाज वीरवार सुबह साढ़े सात बजे योग सत्र से हुई। इसमें स्कूलों के विद्यार्थियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित 500 से ज्यादा लोगों ने सामुहिक योग किया। अंतराष्ट्रीय स्तर के योग शिक्षक बिहार स्कूल ऑफ योग से आए प्रशांत पंडित ने साधकों को योग का अर्थ, महत्व व उसकी आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने साधकों को विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कराया और उनके लाभ की जानकारी भी दी।

उपराज्यपाल ने पद्मश्री साहित्यकारों को किया सम्मानित

सुबह दस बजे मुख्य मैदान में रीजनल लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन हुआ जिसमें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बतौर मुख्य मेहमान हिस्सा लिया। उप राज्यपाल हेलीकॉप्टर से चनैनी केंद्रीय विद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरे। वहां से कड़ी सुरक्षा में सड़क मार्ग से पत्नीटाप पहुंचे। लिटरेरी फेस्टीवल में उन्होंने तीन पद्मश्री साहित्यकारों प्रो. शिव निर्मोही, जितेंद्र ऊधमपुरी और नरसिंह देव जम्वाल के साथ 21 साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर साहित्यकार पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही के काम पर विशेष चर्चा सत्र हुआ। उप राज्यपाल ने लिटरेरी फेस्टीवल में आयोजित डोगरी साहित्य पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

डोगरा कलाकारों ने दी प्रस्तुती

पत्नीटाप के पडोरा में आर्ट, क्रॉफ्ट एंड कल्चर कार्यक्रम हुआ, जिसमें डोगरा पगड़ी बांधना, परांदा बांधना, बिन्ना बनाने आदि की प्रतियोगिताएं हुई । इस अवसर पर डोगरा संस्कृति का प्रदर्शन किया। यहां पर डोगरा लोक कलाकार रुमालो, रामदित्ता एवं पार्टी सहित अन्य कलाकारों ने रंगारंग नृत्य व अन्य लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। रात दस बजे बॉालीवुड नाइट के साथ आइकानिक उत्सव संपन्न हो गया। ऑकानिक वीक फेस्टीवल में डीसी ऊधमपुर इंदु कंवल चिब, डीसी रामबन, पीडीए के सीईओ शेर सिंह, सहित पुलिस और प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.