Move to Jagran APP

केंद्र शासित प्रदेश बनने से लोगों विकास तेज होने की उम्मीद

जागरण संवाददाता ऊधमपुर जम्मू-कश्मीर राज्य वीरवार से औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदे

By JagranEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 09:32 AM (IST)Updated: Sat, 02 Nov 2019 06:29 AM (IST)
केंद्र शासित प्रदेश बनने से लोगों विकास तेज होने की उम्मीद
केंद्र शासित प्रदेश बनने से लोगों विकास तेज होने की उम्मीद

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जम्मू-कश्मीर राज्य वीरवार से औपचारिक रूप से दो केंद्र शासित प्रदेशों में बंट जाएगा। जिसके बाद राज्य में केंद्रीय कानून सीधे तौर पर लागू हो जाएंगे। इस बदलाव को लेकर जहां लोग उत्साहित हैं, वहीं इस बदलाव से उन्हें जिले में विकास को गति मिलने की उम्मीद है। लोगों को टैक्स के साथ केंद्र शासित प्रदेशों जैसी अन्य रियायतें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिला पुलिस और प्रशासन बदलाव को लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

loksabha election banner

जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने से लोग काफी खुश हैं। उनको उम्मीद है कि जिले में चल रहे विकास प्रोजेक्ट निर्धारित समय में पूरे होंगे। विशेष रूप से ऊधमपुर के लोगों को ऊधमपुर की पहचान और आस्था का प्रतीक पावन देविका नदी के पुराने और निर्मल स्वरूप जल्द लौटने की उम्मीद है। इसके साथ ही लोगों को केंद्र शासित प्रदेश बनने से तेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों पर टैक्स कम होने की भी उम्मीद है। टोल टैक्स में भी लोग राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

वहीं, व्यापार एवं उद्योग जगत को भी राज्य के केंद्र शासित प्रदेश बनने से खासी उम्मीदें हैं। चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जनरल सेक्रेटरी विनोद गुप्ता ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद राहत मिलने की उम्मीद तो काफी है। केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा रहा है तो केंद्र शासित प्रदेश जैसी सुविधाएं भी दी जानी चाहिए, ताकि उद्योग जगत के साथ आम लोगों को राहत मिले। उद्योग पर जो भी टैक्स लगता है, वह लोगों को ही चुकाना पड़ता है। क्योंकि उद्योग लगे टैक्स के मुताबिक ही दाम निर्धारित कर अपने उत्पाद बेचते हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा रहा है तो लखनपुल टोल टैक्स भी समाप्त होना चाहिए। व्यापारी वर्ग को बड़ी उम्मीदें : जितेंद्र बरमानी

व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र बरमानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग को भी केंद्र शासित प्रदेश बनने से बड़ी उम्मीदें हैं। उम्मीद है कि व्यापार वर्ग को रियायतें मिलेंगी और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार के कई फैसले और कानून सीधे लागू होने से लोगों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। अब देखना यह है कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लोगों और व्यापारियों की उम्मीदें पूरी होती हैं या नहीं। देविका के पुराने व निर्मल स्वरूप जल्द लौटने की आस

लोगों का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश बनने से जिले में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी। देविका प्रोजेक्ट के अलावा ठोस कचरा प्रबंधन प्रोजेक्ट, सीवरेज के अलावा ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। देविका का पुराना व निर्मल स्वरूप लौटेगा। जिले के पर्यटन स्थलों के पर्यटन मानचित्र पर आने की भी उम्मीद है। इससे बेरोजगारी की समस्या भी हल होगी। पुलिस व सुरक्षा बल हर स्थिति से निपटने को तैयार : एसएसपी

प्रदेश से केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे जम्मू-कश्मीर राज्य के जिला ऊधमपुर की पुलिस भी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बारे में एसएसपी ऊधमपुर राजीव पांडेय ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानूनी स्तर पर होने वाले बदलावों से जिला पुलिस को अवगत करा दिया गया है। बदलाव के बाद नई व्यवस्था में ढलने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन जल्द ही सब सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कहा कि होने वाले बदलाव में असामाजिक तत्व कोई गड़बड़ी न कर सकें, इसके लिए भी पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह से तैयार हैं। अनुच्छेद 370 समाप्ति से पूर्व आए अतिरिक्त बल पहले से ही तैनात हैं। सारी तैयारी पहले जैसी ही हैं। पिछले कुछ समय से लगातार स्थिति की समीक्षा की जा रही है। पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों को बंद जैसी अफवाहों पर ध्यान देने की अपील की। किसी प्रकार का संशय होने पर जिला पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 या 276915 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। जिला प्रशासन भी बनाए है स्थिति पर नजर

राज्य से केंद्र शासित प्रदेश के होने वाले बदलाव को लेकर जिला प्रशासन भी तैयार है। जिला प्रशासन पूरे जिले में हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊधमपुर डॉ. पियूष सिगला ने कहा कि उनको नहीं लगता कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर कोई खास बदलाव होगा। मगर जिला प्रशासन हर बदलाव के लिए तैयार है। जैसे निर्देश प्राप्त होंगे और नोटिफिकेशन जारी होंगे, उसके मुताबिक बदलाव किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि बंद या ब्रॉडबैंड इंटरनेट बंद होने जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि ऐसा कुछ किया जाएगा तो पहले की तरह समय रहते प्रशासन खुद जनता से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराएगा। उन्होंने अफवाहें फैलने वालों से सख्ती से निपटने की चेतावनी दी। इसके साथ ही लोगों की भी किसी तरह की अफवाह फैलने पर जिला प्रशासन के इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) के नंबर 01992-272727 पर संपर्क कर पुष्टि करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.