Move to Jagran APP

संविधान दिवस पर देश की संप्रभुता और जिम्मेदारी का लिया संकल्प

ऊधमपुर डीसी ऑफिस कांप्लेक्स में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला विकास आयु

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 06:20 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 06:20 AM (IST)
संविधान दिवस पर देश की संप्रभुता और जिम्मेदारी का लिया संकल्प
संविधान दिवस पर देश की संप्रभुता और जिम्मेदारी का लिया संकल्प

ऊधमपुर : डीसी ऑफिस कांप्लेक्स में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें संविधान की प्रस्तावना व इसके महत्व के बारे में जागरूक किया गया। डीसी ने कहा कि देश के प्रति हमारी भूमिका और जिम्मेदारियों को याद करने और देश की अखंडता व संप्रभुता बनाए रखने के लिए यह दिन मनाया जाता है। इसी प्रकार सभी अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में भी संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अशोक कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कॉलेज में भी प्रिंसिपल डॉ. सतिंदर कौर की मौजूदगी में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कोविड-19 के लिए गाइडलाइंस का पालन किया गया। संविधान की शपथ ली

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, रियासी : जिला प्रशासन रियासी द्वारा वीरवार को 71वा संविधान दिवस मनाया गया। इसमें संविधान की प्रस्तावना व मौलिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। डीसी रियासी इंदु कंवल चिब ने कहा कि यह दिन संविधान में व्यक्त मूल्यों और सिद्धातों के प्रति नागरिकों को दोहराने और पुन: पेश करने के उद्देश्य से है और सभी नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। मौके पर एडीसी रियासी राजिंदर कुमार शर्मा, एसीआर, संजय बड्याल भी मौजूद रहे। उधर, ज्योतिपुरम में एनएचपीसी के सोलर पावर स्टेशन द्वारा पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (प्रभारी) एन राम की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर सभी काíमकों को भारतीय संविधान के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक (विद्युत) जितेंद्र कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। किश्तवाड़ में भी मनाया गया संविधान दिवस

संवाद सहयोगी किश्तवाड़ : जिला पुलिस मुख्यालय किश्तवाड़ में पुलिस द्वारा संविधान दिवस मनाया गया जिसमें अधिकारियों वाह जवानों ने संविधान के पालन करने की शपथ ली। सुबह पुलिस मुख्यालय किश्तवाड़ के परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता एसएसपी किश्तवाड़ डॉ हरमीत सिंह मेहता ने की। इसके साथ एसपी किश्तवाड़ मुशीम अहमद, और एसडीपीओ अठोली परदीप सिंह सेन आदि अधिकारी शामिल थे। इस बीच किश्तवाड़ पुलिस ने सभी अधीनस्थ इकाइयों में दिवस मनाया। सेना तथा अर्धसैनिक बलों ने भी अलग-अलग समारोहों में शपथ ग्रहण की। 26 नवंबर 1949 को अपनाया था संविधान

ऊधमपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संविधान दिवस मनाया। प्राधिकरण ने प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश मोहन लाल मन्हास की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर संदीप कौर, अजय कुमार और अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट गिरजा शवन उपस्थित थे। अध्यक्ष ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। इसीलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.