राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवियों की सहमति से बढ़ाई जाएं सीटें
जागरण संवाददाता ऊधमपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने रवि
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 01:08 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 06:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा ने रविवार को ऊधमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऊधमपुर में कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि डिलिमिटेशन के वक्त जनसंख्या और क्षेत्रफल में बड़े होने की वजह से ऊधमपुर और रियासी जिले की हदबंदी करते समय सीटें बढ़ाई जाएं। ऐसा करने से पहले दोनों जिलों के राजनीतिक दलों के अलावा बुद्धिजीवियों की सहमति से फैसला लिया जाए। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन शर्मा, शकील शाह, विजय मन्हास, अश्विनी खजूरिया, सुमित मगोत्रा, तीर्थ राम व अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें