Move to Jagran APP

क्रिसमस मनाने के लिए शहरवासी तैयार, पर दो गज की दूरी रहेगी बरकरार

क्रिसमस मनाने के लिए ऊधमपुर शहर में तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं। लेकिन कोरोना महामारी का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में ही क्रिसमस का पर्व मनाएंगे। कोरोना के कारण यूनियन चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भी नहीं हुए। क्रिसमस पर भी कार्यक्रम कोरोना के निर्धारित नियमों के तहत ही आयोजित होंगे। इस बार पहले की तरह सार्वजनिक तौर पर निमंत्रण नहीं दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 08:13 AM (IST)
क्रिसमस मनाने के लिए शहरवासी तैयार, पर दो गज की दूरी रहेगी बरकरार
क्रिसमस मनाने के लिए शहरवासी तैयार, पर दो गज की दूरी रहेगी बरकरार

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : क्रिसमस मनाने के लिए ऊधमपुर शहर में तैयारियां लगभग मुकम्मल हो गई हैं। लेकिन कोरोना महामारी का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में ही क्रिसमस का पर्व मनाएंगे। कोरोना के कारण यूनियन चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम भी नहीं हुए। क्रिसमस पर भी कार्यक्रम कोरोना के निर्धारित नियमों के तहत ही आयोजित होंगे। इस बार पहले की तरह सार्वजनिक तौर पर निमंत्रण नहीं दिया गया है।

loksabha election banner

हर साल क्रिसमस के एक दिन पहले यूनियन चर्च में शाम चार बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाते थे, जो अगले दिन और रात तक चलते थे। मगर इस बार क्रिसमस पर्व पर एक दिन पहले चर्च के बिशप डॉ. संतोष थॉमस की देखरेख में यूनियन चर्च के अंदर साज सजावट की गई है। बिशप द्वारा जन कल्याण और कोरोना संकट के खत्म होने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। जिसमें बेहद सीमित संख्या मे चर्च के पदाधिकारियों व कुछ प्रमुख लोगों ने ही हिस्सा लिया।

वहीं यूनियन चर्च में क्रिसमस को लेकर साज सजावट के साथ क्रिसमस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही है। यीशू के जीवन पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी सहित अन्य तैयारियां की जा रही हैं। इस बारे मे यूनियन चर्च के सचिव रवि कुमार ने बताया कि इस बार कोरोना को लेकर निर्धारित नियमों और प्रतिबंधों का पालन करते हुए क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम सार्वजनिक तौर पर आयोजित नहीं किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम सीमित तरीके से आयोजित किए गए, जिसमें चर्च के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। चर्च में सीमित लोगों को ही मिलेगी प्रवेश की अनुमति उन्होंने बताया कि शुक्रवार को क्रिसमस पर्व पर यूनियन चर्च में कार्यक्रम आयोजित होंगे। मगर भीड़-भाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीमित संख्या में लोगों को चर्च में प्रार्थना करने की इजाजत दी जाएगी। इस बार कार्यक्रम में 500 लोगों से कम ही लोग रहने की उम्मीद है। दोपहर को बड़ा खाना आयोजित होगा। इसमें भी पहले की तरह ज्यादा लोग नहीं पहुंचेंगे। बड़ा खाना के दौरान भी भीड़ न हो, इसलिए बारी बारी से लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा।

हर धर्म को मनाने का दिया संदेश

सीनियर सिटीजन क्लब उधमपुर के पदाधिकारियों ने यूनियन चर्च जाकर चर्च के बिशप डॉ. संतोष थॉमस को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनको व समस्त ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। वरिष्ठ नागरिक क्लब द्वारा ईसाई भाइयों के प्रति दिखाए गए भाव की सराहना करते हुए बिशप डॉ. संतोष थॉमस ने क्लब के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने क्लब द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों की सराहना करने के साथ ही क्लब को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान महादीप सिंह जम्वाल ने कहा कि सभी धर्म स्थल प्रकाश के स्तंभ हैं जो प्रेम, स्नेह और भाईचारे का मार्ग दिखा कर एक बेहतर मानव बनने का संदेश देते हैं। सभी लोगों को हर धर्म के त्योहारों को आपस में मिल कर मनाना चाहिए। इससे हर धर्म में दूसरे के धर्म के प्रति आदर की भावना मजबूत हो सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.