Move to Jagran APP

ऊधमपुर में नई इंडस्ट्रीज एस्टेट मिल रही है : जितेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता ऊधमपुर ऊधमपुर में नई इंडस्ट्रीज एस्टेट मिल रही है। शोध करें कि युव

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 06:11 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 06:11 AM (IST)
ऊधमपुर में नई इंडस्ट्रीज एस्टेट मिल रही है : जितेंद्र सिंह
ऊधमपुर में नई इंडस्ट्रीज एस्टेट मिल रही है : जितेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : ऊधमपुर में नई इंडस्ट्रीज एस्टेट मिल रही है। शोध करें कि युवाओं के लिए डेयरी, फल, आर्गेनिक खेती सहित क्या नए स्टार्टअप शुरू हो सकते हैं। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत हर जिले के एक प्रोडक्ट को बढ़ावा देंगे। ऊधमपुर की कलाड़ी देश में जाएगी तो रोजगार मिलेगा। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने ऊधमपुर के संसार पैलेस में कहीं। वह यहां पर भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के रूप में बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत हर जिले में 75 तालाब बनाए जाएंगे। अपने जिले में पहचान करें कि ये तालाब कहां पर बनाए जाएं, जिससे अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। केंद्रीय मंत्री ने डोगरी में दिए भाषण में कहा कि तालाब बनाने के लिए पैसा, विशेषज्ञ व हर सहयोग सरकार मुहैया कराएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षो में जितना विकास उनके संसदीय क्षेत्र में हुआ है, उतना किसी संसदीय क्षेत्र में नहीं हुआ। तीन वर्षो से लगातार ऊधमपुर पीएमजीएसवाई सड़कें बनाने में अव्वल आ रहा है। देविका प्रोजेक्ट का काम अगले माह पूरा हो जाएगा। इसे हजारों लोगों की आस्था का केंद्र व पवित्र स्थल तो कहा जाता रहा है, मगर कभी किसी ने पावन देविका की चिंता क्यों नहीं की, विकास क्यों नहीं किया। आज विकास के बाद भी विकास न होने की बात करना देविका का अपमान करना है। एक्सप्रेस हाईवे बन रहा है, रेल नेटवर्क बिछ रहा है। देश का अकेला संसदीय क्षेत्र जहां पर तीन मेडिकल कालेज खुले हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विकास न होने की बात करने वालों से विचलित होने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मानसर का काम शुरू हो गया है। मानतलाई को 35 वर्षो में कांग्रेस ने खंडहर बना दिया। अब वहां अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र व वेलनेस सेंटर बनाया है। बाहर से लोग आकर देख रहे हैं। केरल से टीम देखने आई। उन्होंने आयुर्वेद का संस्थान खोलने की बात कही है। लखनपुर से शुरू करें तो हर किलोमीटर पर विकास का कोई न कोई स्मारक देखने को मिल जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम में भाजपा परिवार में शामिल हुए स्वर्ण सिंह राठौर सहित अन्य सभी शामिल होने वालों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सब साथ भी मिल गए और सबकी गलतफहमी भी दूर हो गई। पुण्य, प्रेम, संस्कार हर जगह बसता है। भाजपा के हर कार्यकर्ता में इन चीजों के साथ राष्ट्रवाद और आत्मसमर्पण व सेवा भाव बसता है।

उन्होंने कहा कि ऊधमपुर का भारतीय जनसंघ और भाजपा के साथ उस समय से संबंध है जब न सत्ता, न विधायक और न ही सांसद था। भाजपा हमेशा से ही पंडित प्रेमनाथ डोगरा के बाद ऊधमपुर से उम्मीद रखती रही है। मोदी ने भी प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने के बाद ऊधमपुर से अपना अभियान शुरू किया। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला दौरा भी यहां का किया और स्टेशन का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने ऊधमपुर को मान-सम्मान और श्रद्धा को मान्यता दी है।

उन्होंने कहा कि ऊधमपुर के कार्यकर्ताओं में संकल्प की क्षमता है। ऐसा संकल्प और संघर्ष भाजपा ही कर सकती है। भाजपा ने तीन पीढि़यों की कुर्बानी दी है, जिसके लिए हर कोई इसमें शामिल होने को तैयार है। एक समय था कि कोई उम्मीदवार बनने को तैयार नहीं होता था। आज यह हालत है कि विभिन्न पार्टियों से लोग इसमें शामिल होने को तैयार हैं। भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। संकल्प की बदौलत भारत के विकास की यात्रा का प्रमुख अंग भाजपा है। भाजपा में काबिलियत और क्षमता के मुताबिक कार्यकर्ता को अवसर मिलता है

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता को काबिलियत और क्षमता के मुताबिक अवसर मिलता है। भाजपा में टिकट बांटने वाले को खुद नहीं पता होता कि उसे टिकट मिलेगा कि नहीं। मंत्री बनाने वाले को खुद नहीं पता कि वह खुद मंत्री बनेगा कि नहीं। भाजपा में अन्य पार्टियों की तरह घरों में बैठक कर उम्मीदवार और मंत्रियों के फैसले नहीं होते। वह किसी को सांसद के तौर पर पसंद आएं या न आएं, वर्ष 2024 तक सांसद वही रहेंगे। उसके बाद फिर से दो-दो हाथ होने पर पता चलेगा कौन कहां पर है। जिसे वोट डालना है, वह किसी के कहने में नहीं आए। उन्होंने कहा कि देश की जनता मन बना चुकी है। देश की विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही जारी रहेगी।

इस अवसर पर डीडीसी चेयरमैन लाल चंद, भाजपा नेता पवन खजूरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरिद्र सिंह खालसा सहित कई बीडीसी चेयरमैन, डीडीसी सदसय शामिल थे।

इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री बट्टलबालियां स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचे। जहां पर उन्होंने नेताओं के साथ बैठक की। बट्टलबालियां से कार्यकर्ताओं ने उनकी अगुवाई मोटर साइकिल रैली के साथ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.