सूमो खाई में गिरने एक की मौत, दो घायल
पुंछ जिले की मंडी तहसील के दूरदराज गांव गली पिडी इलाके में रविवार को एक तीखे मोड़ पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।
संवाद सहयोगी, पुंछ : पुंछ जिले की मंडी तहसील के दूरदराज गांव गली पिडी इलाके में रविवार को एक तीखे मोड़ पर टाटा सूमो दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सूमो में सवार महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को टाटा सूमो डोडा सड़क से पिंडी से दूरा की तरफ जा रही थी। सूमो की गति तेज थी। तभी एक तीखे मोड़ पर सामने से कुछ मवेशी आ रहे थे। उन मवेशियों को बचाने के प्रयास में वाहन चालक से असंतुलित होकर लगभग सौ फीट नीचे नाले में जा गिरी। इस हादसे में सूमो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पिंडी निवासी जमाल दीप की पत्नी मनीजा बी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ईरशाद अहमद और मुहम्मद रशीद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को को स्थानीय लोगों ने खाई से निकाल कर जिला अस्पताल पुंछ पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी औपचारिकता शुरू कर दी है।