Move to Jagran APP

ऊधमपुर में जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम से कार्यकर्ता उत्साहित : खजूरिया

जागरण संवाददाता ऊधमपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने ऊधमपुर के विि

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 06:45 AM (IST)
ऊधमपुर में जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम से कार्यकर्ता उत्साहित : खजूरिया
ऊधमपुर में जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम से कार्यकर्ता उत्साहित : खजूरिया

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने ऊधमपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सामाजिक व राजनीतिक जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विशाल व भव्य रैली के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

loksabha election banner

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डाक्टर जितेंद्र सिंह के आगमन पर कार्यकर्ताओं में जो जोश था वह देखते ही बनता था। हर तरफ भारत माता की जय, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डाक्टर जितेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। भव्य स्वागत के बाद सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनकी अगुआई की और संसार पैलेस में पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। डा. जितेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के जोश और जज्बे को देखकर बेहद उत्साहित हुए।

उन्होंने आगे बताया कि डा. जितेंद्र सिंह के समक्ष ऊधमपुर के समाजसेवी स्वर्ण सिंह राठौड़, सरपंच राजेश शर्मा (राजू), सरपंच मक्खन लाल, सरपंच दुर्गा दास, सरपंच दीवान सिंह, पार्षद सरवर चंदेल (लाली), वरिष्ठ वकील आशुतोष गुप्ता, नितिन बरमानी आदि के साथ लगभग 26 सरपंच, 11 पूर्व सरपंच, 12 नायब सरपंच व लगभग 150 के करीब पंचों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। हम दिल की गहराइयों से भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे सभी कार्यकर्ताओं का विश्व के सबसे बड़े संगठन भाजपा में स्वागत करते हैं। हमें आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में हम सभी मिलकर भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के लक्ष्य को हासिल करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीयता की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा, जिला उपाध्यक्ष करनैल सिंह, किसान मोर्चा के जिला महासचिव गुरुदयाल, वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र, पार्षद राकेश, राहुल गुप्ता, संजय वर्मा, भारती शर्मा व विकास कुमार भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.