Move to Jagran APP

टिकरी से निर्दलीय बीडीसी सदस्य निशा भाजपा में हुई शामिल

जागरण संवाददाता ऊधमपुर टिकरी की बीडीसी सदस्य निशा शर्मा ने शनिवार को अपने समर्थकों के

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 06:56 AM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 06:56 AM (IST)
टिकरी से निर्दलीय बीडीसी सदस्य निशा भाजपा में हुई शामिल
टिकरी से निर्दलीय बीडीसी सदस्य निशा भाजपा में हुई शामिल

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : टिकरी की बीडीसी सदस्य निशा शर्मा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा थामा।

loksabha election banner

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने हार पहनाकर बीडीसी सदस्य निशा शर्मा का भाजपा में स्वागत किया। इसके बाद डीडीसी अध्यक्ष ऊधमपुर लाल चंद व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया, डीडीसी सदस्य सुभाष चंद्र, बीडीसी चेयरमैन आरती शर्मा, बीडीसी चेयरमैन जीवन शर्मा ने भी उनको भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।

अपने संबोधन में बीडीसी सदस्य निशा शर्मा ने कहा कि वह भाजपा जैसे देशभक्त संगठन से जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। आज के बाद वह केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के कार्यो को आगे बढ़ाएंगी।

भाजपा में स्वागत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जिसका अपना संविधान है। हर पद संवैधानिक है। यह एक अनुशासन को मानने वाला संगठन है, जो किसी एक परिवार द्वारा नियंत्रित होकर नहीं चलता। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए। केंद्र सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, वह इन कार्यक्रमों द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं तक और फिर कार्यकर्ताओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचानी चाहिए। ऐसा करके हम सभी अंत्योदय के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्णचंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता जगदीश चंद्र, मिल्खी राम, अखिल पराशर, राहुल गुप्ता, अंकुश, सन्नी कलसोत्रा, रोहित सरमाल, कुलदीप, गगन शर्मा, राजकुमार, मोहन द्राही सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.