कार खाई में गिरी, एएसआइ घायल
संवाद सहयोगी ऊधमपुर रामबन में शनिवार देर शाम एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे लुढ
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:39 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 07:39 AM (IST)
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : रामबन में शनिवार देर शाम एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गई। हादसे में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक एएसआइ घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रामबन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पुलिस स्टेशन रामसू में तैनात एएसआइ सुभाष अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। जब वह डिगडोल में पैसेंजर शेड के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे में एएसआइ सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को कार से बाहर निकाल कर रामबन के अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें