सेना के जवान ने खुद को मारी गोली
सुबह गोली की आवाज सुनकर कंपनी के अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा के पि्रंस खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने उसे कमांड अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया।
संवाद सहयोगी, ऊधमपुर: गढ़ी क्षेत्र में स्थित 112टीए एफ डोगरा कंपनी में सेना के एक जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इसमें उसकी जान चली गई। वह शुक्रवार की सुबह करीब सवा छह बजे कैंप में पीवी टॉवर पर तैनात था। जवान की पहचान प्रिस निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है।
सुबह गोली की आवाज सुनकर कंपनी के अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा के पि्रंस खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने उसे कमांड अस्पताल ऊधमपुर पहुंचाया, लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रैंबल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कंपनी के आला अधिकारियों ने जवान के परिवार वालों को सूचित कर दिया है। शाम तक जवान का शव कमांड अस्पताल में ही रखा था। उसके परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल ऊधमपुर में करवाया जाएगा।