रिवाल्वर से चली गोली से जवान की मौत
खैरालेड़ गांव निवासी स्वर्ण सिंह (32) पुत्र ईशर सिंह एक माह पहले अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। गत 10 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई।
जागरण संवाददाता, रियासी : जिले में पौनी कस्बे के साथ लगते खैरालेड़ में मंगलवार देर शाम सेना के एक जवान की खुद की रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। गोली संदिग्ध परिस्थितियों में चली है। वह 4 सिख रेजिमेंट में पंजाब के बठिंडा में तैनात था।
खैरालेड़ गांव निवासी स्वर्ण सिंह (32) पुत्र ईशर सिंह एक माह पहले अपनी शादी के लिए छुट्टी लेकर आया था। गत 10 जुलाई को उसकी शादी हुई थी। बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का स्थानीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मौके से रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। यह स्वर्ण सिंह के ही नाम है। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उसे गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। स्वर्ण सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी व परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।