तिरंगे का सम्मान न करन वालों पर दर्ज किया जाएगा मामला : कविद्र
भाजपा नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्य मंत्री कविद्र गुप्ता ने पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के स्टेटहुड वापस नहीं मिलने तक तिरंगा झंडा नहीं उठाने के बयान की निदा करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान न करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए।
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : भाजपा नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्य मंत्री कविद्र गुप्ता ने पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के स्टेटहुड वापस नहीं मिलने तक तिरंगा झंडा नहीं उठाने के बयान की निदा करते हुए कहा कि तिरंगे का सम्मान न करने वालों पर मामला दर्ज होना चाहिए।
वह रविवार को ऊधमपुर के दौरे पर आए आए थे। यहां पर राज थियेटर के पास एक दवा की दुकान का उद्घाटन करने के दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए। उन्होंने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान क साथ ही एकता और अखंडता का प्रतीक है। ऐसा बयान देकर महबूबा मुफ्ती ने तिरंगे का अपमान किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पीडीपी दफ्तर में सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा तिरंगा फहराने के मुद्दे पर पूछे गए सवार पर उन्होंने कहा कि जो देश के झंडे का सम्मान नहीं कर सकत है, उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
पूरे जम्मू कश्मीर प्रदेश में कामछोड़ हड़ताल व आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के बारे में पूछने पर कविद्र गुप्ता ने तकरीबन 61 हजार अस्थाई कर्मचारी है, जिनको कांग्रेस, नेकां और पीडीपी द्वारा अपने कार्यकाल में वोटबैंक की राजनीति के तहत लगाया था। मगर अपने कार्यकाल में किसी को स्थाई नहीं किया। भाजपा सरकार बहुत जल्द इन लोगों को स्थाई करेगी। इसके लिे विभिन्न स्तरों पर प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।