Move to Jagran APP

75 सुरक्षाकर्मियों सहित 80 लोग मिले पॉजिटिव, 11 ठीक होकर घर लौटे

जागरण संवाददाता ऊधमपुर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 80 मामले आए। इनम

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 06:28 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:28 AM (IST)
75 सुरक्षाकर्मियों सहित 80 लोग मिले पॉजिटिव, 11 ठीक होकर घर लौटे
75 सुरक्षाकर्मियों सहित 80 लोग मिले पॉजिटिव, 11 ठीक होकर घर लौटे

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 80 मामले आए। इनमें से 75 सुरक्षाबलों के जवान और दो यात्रियों सहित पांच नागरिक शामिल हैं। हालांकि मीडिया बुलेटिन जारी होने तक 12 ही मामले थे। बुलेटिन जारी होने के बाद 68 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही 11 लोगों के स्वस्थ और नेगेटिव होने पर उनको छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

loksabha election banner

पॉजिटिव आने वालों में 9 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हैं। दो अन्य राज्यों से आए यात्री हैं। जबकि एक कुछ दिन पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति का हाई रिस्क कांटेक्ट है। इस कांटेक्ट से और लोगों को कोरोना संक्रमण होने की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के लोगों के साथ अन्य हाई रिस्क कांटेक्टों का पता लगाकर क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही पॉजिटिव पाए गए 12 लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने पोर्टल पर 12 पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा ही शामिल किया है, मगर इसके बाद शाम को आई और रिपोर्टो में 68 और लोग पॉजिटिव आए हैं। ये पोर्टल में शामिल नहीं किए गए हैं। वहीं, डीसी ऊधमपुर ने ट्वीट कर 80 मामले आने की जानकारी दी है। ट्वीट के मुताबिक कुल 80 पॉजिटिव पाए गए लोगों में 50 बीएसएफ के जवान, 12 शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी के जवान, 13 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान हैं। इसके अलावा दो यात्री और तीन पॉजिटिव के कांटेक्ट हैं। इस ट्वीट में शनिवार को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेशन के लिए रखे गए लोगों में 11 के स्वस्थ और नेगेटिव होने के बाद छुट्टी देने की जानकारी दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.