Move to Jagran APP

72 घंटे और बढ़ी पीएचई कर्मियों की हड़ताल

अपनी लंबित मांगों को लेकर कामछोड़ हड़ताल पर गए पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियो ने बुधवार का चीफ इंजीनियर जम्मू दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। राज्य प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मियों ने अपनी काम छोड़ हड़ताल 72 घंटे और बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 01:39 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 06:16 AM (IST)
72 घंटे और बढ़ी पीएचई कर्मियों की हड़ताल
72 घंटे और बढ़ी पीएचई कर्मियों की हड़ताल

संवाद सहयोगी, ऊधमपुर : अपनी लंबित मांगों को लेकर कामछोड़ हड़ताल पर गए पीएचई विभाग के अस्थायी कर्मियो ने बुधवार का चीफ इंजीनियर जम्मू दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। राज्य प्रशासन की अनदेखी से नाराज कर्मियों ने अपनी काम छोड़ हड़ताल 72 घंटे और बढ़ा दी है। सरकार व पीएचई अस्थायी कर्मचारियों के बीच चल रहे टकराव का खामियाजा शहर के लोगों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पीएचई के अस्थायी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में भी पानी की सप्लाई पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई है। इससे शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बारह दिनों से पीने के पानी की सप्लाई ठप है। लेकिन न तो इसका फर्क सरकार को पड़ रहा है ओर न ही विभाग को। वहीं पीएचई अस्थायी कर्मचारियों द्वारा बनाए गए फ्रंट के पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। फ्रंट के सदस्य सीनियर नेता सोमनाथ का कहना था कि सरकार अस्थायी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने में इतना समय क्यों लगा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कर्मचारी कोई भीख नहीं मांग रहे है वे अपना हक मांग रहे है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.