Move to Jagran APP

दुबई, कत्तर, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया से लौटे 6 और लोग होम क्वारंटाइन पर

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने विदेश दौरा कर लौटे छह और लोगों का पता लगा कर उनको होम क्वारंटाइन किया। इसके साथ ही जिला में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या बढ़ कर 42 हो गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Mar 2020 01:06 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2020 01:06 AM (IST)
दुबई, कत्तर, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया से लौटे 6 और लोग होम क्वारंटाइन पर
दुबई, कत्तर, बांग्लादेश और आस्ट्रेलिया से लौटे 6 और लोग होम क्वारंटाइन पर

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने विदेश दौरा कर लौटे छह और लोगों का पता लगा कर उनको होम क्वारंटाइन किया। इसके साथ ही जिला में होम क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या बढ़ कर 42 हो गई है। इनमें से 14 की होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद वह सर्विलांस पर हैं। अब कुल मिला 28 लोग होम क्वारंटाइन रखे गए हैं।

loksabha election banner

जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. यासीन ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिला कर विदेश दौरे करने वाले छह और लोगों का पता लगा कर उनको होम क्वारंटाइन कर दिया है। यह सभी ऊधमपुर और इसके आसपास के इलाकों से हैं। जिसमें से दो लोग दुबई, दो कत्तर, एक बंगलादेश और एक आस्ट्रेलिया से लौटा था। आज पकड़े गए लोगों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर अपने विदेश दौरों की जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने लोगों से एक बार फिर से अपील की कि वह अपने स्वास्थ्य के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें और विदेश दौरों की जानकारी खुद दे। जिससे की कोरोना वायरस के फैलने के खतरे को कम किया जा सके।

चौंतरा माता की वाíषक यात्रा स्थगित

ऊधमपुर: कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर एहतियाती कदम अपनाते हुए एसडीएम रामनगर नरेश कुमार ने वाíषक चौंतरा माता यात्रा पर रोक लगाई है। हालांकि चौंतरा माता में पारंपरिक समारोह वहां के पुजारियों द्वारा पहले की तरह किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से 31 मार्च तक आने जाने को रोकने की अपील की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.