तीन घायलों को 5-5 हजार की फौरी आर्थिक मदद
12यूडीएम19-अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी ऊधमप
12यूडीएम19-अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीसी ऊधमपुर र¨वद्र कुमार साथ में एसएसपी, मेडिकल सुप¨रटेंडेंट व अन्य
जागरण संवाददाता, ऊधमपुर : डीसी ऊधमपुर ने जिला अस्पताल ऊधमपुर में पहुंच कर हादसे में घायल हुए अमरनाथ यात्रियों का हालचाल जाना। उन्होंने जिला अस्पताल प्रशासन से घायलों की स्थिति व उनके उपचार से संबंधित जानकारी दी।
डीसी ने जिला अस्पताल प्रशासन को घायलों पूरा उपचार करने के निर्देश दिए और उनको दवाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। इसके साथ ही उन्होंने तीन घायलों को फौरी तौर पर रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
डीसी ऊधमपुर ने बताया कि 13 में दस घायलों की हालत ठीक है। मगर तीन को ज्यादा चोट आई है। तीन घायलों को छुट्टी देने में दो से तीन दिन लग सकते हैं। बाकी अमरनाथ यात्रियों को टिकरी काली माता मंदिर में ठहराया जाएगा। वहां पर कमरों की व्यवस्था भी है और चिकित्सा सुविधा भी है। अमरनाथ यात्रा करनी है या नहीं यह श्रद्धालुओं की इच्छा पर निर्भर है। तीन घायल तो यात्रा करने की स्थिति में नहीं है। बाकी लोग अगर चाहेंगे तो उनको वाहन की व्यवस्था कर दी जाएगी। यदि वापिस लौटना चाहेंगे तो प्रशासन उसी के मुताबिक संभव मदद करेगा।