Move to Jagran APP

मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं 5.10 लाख श्रद्धालु

बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। जारी वर्ष के पहले माह जनवरी में करीब 5 लाख 10 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं। बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। जारी वर्ष के पहले माह जनवरी में करीब 5 लाख 10 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 01:05 AM (IST)
मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं 5.10 लाख श्रद्धालु
मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं 5.10 लाख श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, कटड़ा : बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड के बावजूद मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह बना हुआ है। जारी वर्ष के पहले माह जनवरी में करीब 5 लाख 10 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं।

loksabha election banner

जनवरी माह के अंतिम दिन शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे तक करीब 6500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर परिजनों के साथ वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।

आधार शिविर कटड़ा में दोपहर तक धूप खिली रही, लेकिन उसके बाद बादलों ने आसमान के साथ ही त्रिकुटा पर्वत को अपने आगोश में लिया। इसके साथ ही बर्फीली हवा चलनी शुरू हो गई। इसके बावजूद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ते रहे। खराब मौसम के बावजूद मां वैष्णो देवी के सभी मार्ग पर यात्रा सुचारु रही। वहीं श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मिलती रही। इनमें यात्रा के दौरान गर्म पानी, कंबल, अंगीठी आदि प्रमुख है। कटड़ा से चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा ,भवन मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा तथा वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच चलने वाली पैसेंजर केबल कार सेवा श्रद्धालुओं को आम दिनों की तरह मिलती रही। वैष्णो देवी यात्रा में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। रोजाना करीब 10 से 14 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं। वर्तमान में आ रहे श्रद्धालु फूले नहीं समा रहे हैं, क्योंकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी के आलौकिक दर्शनों के साथ ही प्राचीन गुफा के भव्य दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालु निरंतर पैसेंजर केबल कार का सफर कर भैरो घाटी पहुंच कर बाबा भैरो नाथ के चरणों में नतमस्तक होने के साथ ही त्रिकुटा पर्वत पर हुई बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.