हालात का जायजा लेने पहुंचे यशवंत सिन्हा को श्रीनगर एयरपोर्ट से लौटाया
राज्य ब्यूरो श्रीनगर कश्मीर में उपजी कानून व्यवस्था की स्थिति के बीच मंगलवार को हालात का जायज
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : कश्मीर में उपजी कानून व्यवस्था की स्थिति के बीच मंगलवार को हालात का जायजा लेने पहुंचे पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया गया। उनकी सुरक्षा का हवाला देकर उन्हें दिल्ली लौटा दिया गया। अलबत्ता, उनके साथ आए अन्य साथियों को शहर में दाखिल होने दिया गया।
जानकारी के अनुसार, करीब तीन साल पहले दिल्ली में बनी एक एनजीओ कन्सर्डन सिटिजन्स ग्रुप (सीसीजी) के सदस्य यशवंतत सिन्हा, एयर वाईस मार्शल (रिटायर्ड) कपिल काक, सेंटर फॉर डायलाग एंड रिकासिलिएशन की कार्यकारी सचिव सुशोभा बार्वे और पत्रकार भारत भूषण मंगलवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने हवाई जहाज के जरिए श्रीनगर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाधिकारियों ने यशवंत सिन्हा को एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोक लिया। यशवंत सिन्हा ने सुरक्षाधिकारियों द्वारा रोके जाने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि वह कश्मीर में किसी तरह की राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं, वह कश्मीरियों की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने आए हैं। सुरक्षाधिकारियों ने उन्हें साफ शब्दों में कहा कि वादी में स्थिति पूरी तरह शात और नियंत्रित है। हालात सामान्य है। अलबत्ता, वह बाहर नहीं जा सकते, क्योंकि उनकी सुरक्ष का भी मुद्दा है। उनके साथ आए अन्य लोगों ने भी पुलिस का प्रतिरोध किया, लेकिन पुलिस ने किसी की बात नहीं सुनी। दोपहर बाद यशवंत सिन्हा को वितान से श्रीनगर से दिल्ली भेज दिया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमाने सिर्फ पूर्व केंद्रीय मंत्री को रोका था। उनके अन्य साथियों को हमने नहीं रोका। ये सभी लोग दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से आए एक विमान के जरिए श्रीनगर पहुंचे थे।