Move to Jagran APP

कारगिल के कौसर गांव में 40 घरों तक पानी पहुंचाने के लिए दिन रात जुटे कर्मचारी

लद्दाख में शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान के बीच छेनी हथौड़ी फावड़े लेकर काम पर लगे लोग। भीषण ठंड में शरीर कांपने लगता है तो अलाव से हाथ सेंक लेते हैं। इसके बावजूद उत्साह में कमी नहीं है। लद्दाख में विकास की यात्रा का यह जोश बर्फ को भी पिघला रहा है। विकास की ऐसी ही एक कहानी कारगिल के सांकू ब्लाक के कौसर गांव में देखने को मिल रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 05:53 AM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 05:53 AM (IST)
कारगिल के कौसर गांव में 40 घरों तक पानी पहुंचाने के लिए दिन रात जुटे कर्मचारी
कारगिल के कौसर गांव में 40 घरों तक पानी पहुंचाने के लिए दिन रात जुटे कर्मचारी

राज्य ब्यूरो, जम्मू: लद्दाख में शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे का तापमान के बीच छेनी, हथौड़ी, फावड़े लेकर काम पर लगे लोग। भीषण ठंड में शरीर कांपने लगता है तो अलाव से हाथ सेंक लेते हैं। इसके बावजूद उत्साह में कमी नहीं है। लद्दाख में विकास की यात्रा का यह जोश बर्फ को भी पिघला रहा है। विकास की ऐसी ही एक कहानी कारगिल के सांकू ब्लाक के कौसर गांव में देखने को मिल रही है। इस गांव के 40 घरों तक पानी पहुंचाने के लिए जल आपूर्ति विभाग के 'जांबाज' 20 दिन से बिना थके काम पर हैं। अब बस उन्हें महज 400 मीटर पाइप की जरूरत है जो उन्हें अभी उपलब्ध नहीं हो सकता है। यह काम जल जीवन मिशन के तहत हो रहा है। कौसर गांव में इतनी भीषण ठंड है कि हवा में उछाला पानी भी जमीन पर गिरने से पहले जम जाता है। इसके बावजूद विभाग के कर्मचारी विकास की रफ्तार थमने नहीं दे रहे हैं। अधिकारी भी मौके जाकर काम का निरीक्षण कर रहे हैं। इस ठंड में कर्मचारियों का काम करना व अधिकारी के दौरे करना कोई आसान काम नहीं है। कौसर गांव के लिए बिछाए गए पाइपों में पानी जमने के कारण ये फट गए हैं। ये पाइप काफी पुराने भी हो गए थे। इन्हें बदलने के लिए विभाग के कर्मचारी पूरी ताकत लगे हुए हैं। अभी पाइप नहीं मिले हैं, इसलिए काम अधर में है। काम रोकना पड़ा तो लोगों ने इंटरनेट मीडिया की मदद से स्थानीय लोगों ने मामला कारगिल के उपायुक्त संतोष सुखदेवे के समक्ष उठाया। इसके बाद उपायुक्त ने जलापूर्ति विभाग को इस दिशा में फौरन कार्यवाही करने का आदेश दिया। अब मंगलवार को जलापूर्ति विभाग के सहायक कार्यकारी अभियंता ने अपनी टीम के साथ मौके का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने भरोसा दिया कि जल आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मचारियों को जल्द नई पाइप दी जाएगी। अब कौसर गांव में शून्य से नीचे के तापमान में भी जल आपूर्ति बनाए रखने में सक्षम इंसुलेटेड पाइप बिछाए जाएंगे। फिलहाल, गांव में जलापूर्ति विभाग टैंकर से पानी भेज रहा है। लद्दाख में इस समय जल जीवव मिशन से दूरदराज इलाकों तक पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए मुहिम जारी है। ऐसे में अब तक दूरदराज के कई गांवों तक पानी पहुंचाकर लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.