दिन में खिली धूप, रात में बूंदाबांदी
बूंदाबांदी से एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। राज्य में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। एक महीने बाद जम्मू का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर : जम्मू में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन देर रात मौसम के मिजाज बदल गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया। राज्य में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। एक महीने बाद जम्मू का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। वहीं, रामबन जिले के डिगडोल में भूस्खलन के कारण लगातार तीसरे दिन भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा।
जम्मू से बनिहाल और जवाहर सुरंग के पार हाईवे पर करीब 6500 वाहन फंसे हुए हैं। डीसी रामबन नजीम खान ने शुक्रवार को डिगडोल में भूस्खलन से बंद हुए हाईवे को खोलने के काम का जायजा लिया। उन्होंने हाईवे खोलने में जुटी एजेंसियों को पर्याप्त कर्मचारी और मशीनें तैनात करने के लिए कहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6-7 जनवरी को मौसम फिर से बिगड़ने के आसार हैं। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
जम्मू का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 20.1 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी तापमान में हल्का उछाल आया है। श्रीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 20.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। स्थान अधिकतम न्यूनतम तापमान
पहलगाम 3.2 माइनस 10.0 कुकरनाग 4.1 माइनस 4.8
बटोत 12.3 माइनस 0.8 बनिहाल 12.2 माइनस 1.6
भद्रवाह 8.6 माइनस 2.2
कटड़ा 17.0 6.3
-----------------