ट्यूलिप महोत्सव आज से देखिए कश्मीर की बहुरंगी लोक संस्कृति
अगर एक साथ लाखों की तादाद में खिले रंगबिरंगे ट्यूलिप के फूलों के साथ कश्मीर की बहुरंगी लोक संस्कृति दस्तकारी खान-पान और सुहाने मौसम का आनंद लेना है तो फिर कश्मीर पहुंच जाइए। श्रीनगर में जबरवान की पहाड़ियों की तलहटी में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार से ट्यूलिप महोत्सव शुरू हो रहा है।
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर: अगर एक साथ लाखों की तादाद में खिले रंगबिरंगे ट्यूलिप के फूलों के साथ कश्मीर की बहुरंगी लोक संस्कृति, दस्तकारी, खान-पान और सुहाने मौसम का आनंद लेना है तो फिर कश्मीर पहुंच जाइए। श्रीनगर में जबरवान की पहाड़ियों की तलहटी में एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार से ट्यूलिप महोत्सव शुरू हो रहा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इसका उद्घाटन करेंगे। महोत्सव में कोविड-19 के संकट से घबराने की भी जरूरत नहीं है, बस एहतियात बरतें। मास्क, सैनिटाइजेशन टनल और सैनिटाइजर का भी प्रबंध है।
30 एकड़ में फैले ट्यूलिप गार्डन का नाम इंदिरा गाधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन है। इस बाग में 64 किस्मों के 15 लाख ट्यूलिप के फूल हैं। इसके अलावा भी अन्य फूल भी बाग की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। इस वर्ष बाग को 25 मार्च को ही खोल दिया गया था। करीब 64 हजार लोग बीते एक सप्ताह में बाग में आ चुके हैं।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के सलाहकार बसीर अहमद खान ने शुक्रवार को ट्यूलिप महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया है। महोत्सव के दौरान रंगारग सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कश्मीरी दस्तकारी के सामान और व्यंजनों के स्टाल भी लगाए जाएंगे। बाग में रंगबिरंगी रोशनी की व्यवस्था है। महोत्सव के दौरान श्रीनगर में अन्य पर्यटन स्थलों पर भी कार्यक्रम होंगे। दोपहर तीन बजे उद्घाटन के बाद रात आठ बजे तक सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बाग में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। महोत्सव के दौरान बॉटनीकल गार्डन, गोल्फ कोर्स के आसपास की जगह पार्किंग के लिए इस्तेमाल होगी। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है। पर्यटन सुधार पर बनेगी रिपोर्ट
सलाहकार ने पर्यटन विभाग व बागवानी विभाग के निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने विभाग के योग्य कíमयों को महोत्सव के दौरान पर्यटक सहायक के रूप में तैनात रखें। यह लोग पर्यटकों की मदद करेंगे और उनके साथ बातचीत के आधार पर जम्मू कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र में सुधार के लिए एक रिपोर्ट भी बनाएंगे।