Move to Jagran APP

अनंतनाग लोकसभा सीट पर मतदान के समय में बदलाव

अनंतनाग संसदीय सीट के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव में मतदान का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। यह फैसला भारतीय चुनाव आयोग ने किया है। ? ?????? ??? ?? ??? ??? ????? ??? ???? ???? ????? ??? ????? ?? ??? ???? ??? ??? ?? ??? ??? ??? ?? ????? ?? ????? ?????? ????? ???? ?? ???? ??? ????? ????? ???? ??????? ?? ????? ?? ???? ??????? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ??? ????? ?? ???? ??? ???? ????? ?? ??? ???? ??? ??? ?? ??? ?? ??? ?? ????????? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:41 AM (IST)
अनंतनाग लोकसभा सीट पर मतदान के समय में बदलाव
अनंतनाग लोकसभा सीट पर मतदान के समय में बदलाव

राज्य ब्यूरो, जम्मू : अनंतनाग संसदीय सीट के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव में मतदान का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। यह फैसला भारतीय चुनाव आयोग ने किया है। राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस से मिली रिपोर्ट के बाद आयोग ने मतदान का समय तब्दील कर दिया है। पहले मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया था। आयोग ने अनंतनाग संसदीय सीट में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति और चुनाव सामग्री को समय पर पहुंचाने के मद्देनजर ऐसा किया है। अनंतनाग संसदीय सीट पर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 23 अप्रैल को अनंतनाग जिले, 29 अप्रैल को कुलगाम और छह मई को शोपियां व पुलवामा जिलों में मतदान होगा। नए समय संबंधी अधिसूचना को भारतीय चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है।

loksabha election banner

बताते चले कि अनंतनाग संसदीय सीट पर पीडीपी की प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के प्रदेश प्रधान जीए मीर चुनाव मैदान में है। नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार हसनैन मसूदी है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.