भ्रष्टाचार से बिगड़े हैं हालात : राजनाथ
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में भ
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ¨सह ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार एक बड़ी महामारी है। इसे मिटाने के लिए राज्य प्रशासन ने एक कार्ययोजना तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक जम्मू कश्मीर में जिन भी लोगों से बातचीत की है, सभी ने भ्रष्टाचार को रियासत के मौजूदा हालात की एक बड़ी वजह बताया है। मैं जम्मू कश्मीर के अवाम को यकीनी दिलाता हूं कि हम इसे समाप्त करेंगे। जो भी अधिकारी भ्रष्टाचार मिटाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगे सम्मानित होंगे। लोकतंत्र के दुश्मन ही लोगों के दुश्मन :
राजनाथ ¨सह ने पंचायत चुनावों के बहिष्कार के लिए आतंकियों और अलगाववादियों के फरमान पर कहा कि लोकतंत्र ही सभी मुददों और समस्याओं के हल की कुंजी है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हों। जो लोकतंत्र में यकीन नहीं रखते, वे कभी भी आम जनता के हितैषी नहीं हो सकते। जम्मू कश्मीर को विकसित राज्य बनाया जाएगा :
राजनाथ ने कहा कि वर्ष 1947 के बाद देश के हर राज्य ने प्रगति की है। लेकिन जम्मू कश्मीर विकास की दौड़ में पीछे रह गया। हमें इसे विकसित बनाएंगे। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर राज्य के तीनों हिस्सों जम्मू, लद्दाख व कश्मीर के समग्र विकास के लिए काम कर रही हैं। जम्मू कश्मीर को देश का एक अग्रणी विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। डल झील के विकास और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार अब तक 350 करोड़ दे चुकी है। आज यहां विभिन्न अधिकारियिों और विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ हुई बैठक के आधार पर गुरेज, कारगिल, मच्छल, केरन, टंगडार में सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क बिछाने के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू करने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय को निर्देश दे दिया गया है। यह सड़कें जल्द ही बनना शुरू हो जाएंगी।